26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

monsoon arrive : मौसम में बदलाव के आसार, दो दिन बाद आ सकता है मानसून

monsoon arrive : मौसम में बदलाव का दौर जारी है। जून की शुरुआत से ही बादल छाए हैं।

2 min read
Google source verification
Monsoon Update Monsoon arrival mp weather (फोटो सोर्स- ANI)

Monsoon Update Monsoon arrival mp weather (फोटो सोर्स- ANI)

monsoon arrive : मौसम में बदलाव का दौर जारी है। जून की शुरुआत से ही बादल छाए हैं। तेज गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को भी शहर में पारा 40 डिग्री के पार रहा। वातावरण में 51 फीसदी नमी के चलते उमस ने सताया। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें, तो मानसून की गतिविधियां तेज होने से आगामी दो दिन के अंदर जबलपुर सभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। खास कर छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून के भी प्रदेश में प्रवेश की सभावना है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है।

जबलपुर बना देश का पहला ‘खेल मास्टर प्लान’ बनाने वाला शहर, 2035 तक विकसित पूरे शहर में जुटाएंगे खेल सुविधाएं

monsoon arrive : तेज धूप का मौसम

शुक्रवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप का मौसम रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

monsoon arrive : हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट तक पहुंच चुकी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उनके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय हैं।

monsoon arrive : मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज

आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो गई है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते जबलपुर सभाग के जिलों में बादल बारिश की स्थिति बन रही है।