लक्ष्मी नारायण मंदिर :
पुरातन शैली का चंबा का लक्ष्मी नारायण मंदिर दरअसल मंदिरों का समूह है। इसका निर्माण काल 8वीं शताब्दी का बताया जाता है। यहां भगवान शिव और विष्णु के मंदिर हैं। इन मंदिरों में लक्ष्मी नारायण मंदिर सबसे पुराना है। शेष मंदिर चंबा शहर के चारों ओर स्थापित हैं, जो कि हरिराय, चम्पावती, बंसीगोपाल, रामचंद्र, ब्रिजेश्वरी, चामुंडा और भगवान नरसिंह को समर्पित हैं