1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 : 20 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 75 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले - जीआइएस के 60 दिन में ही 25 फीसदी एमओयू हकीकत में बदले - डीएवीवी में भी बनेगा पीपीपी मॉडल पर आइटी पार्क

Google source verification

इंदौर। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में देश दुनिया की आइटी, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट कंपनियों के 500 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में करीब 20 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है जिसमें 75 हजार युवाओं को रोजगार मिलेंगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीआइएस में 99 एमओयू हुए थे जिसमें 25 फीसदी हकीकत में बदल गए। इसके साथ चार नई पॉलिसियों के साथ इंदौर में डीएवीवी की जमीन पर भी पीपीपी मॉडल पर नया आइटी पार्क बनाने की घोषणा की गई।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने चर्चा में बताया कि जीआईएस को लेकर सरकार दोनों तरफ काम कर रही है। एक तरफ एमओयू को धरातल पर उतार रही है तो दूसरी तरफ नए निवेश को लेकर पॉलिसियों पर काम हो रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रस्ताव को धरातल पर उतारा जाए वे कागजों पर ना रह जाए। हमारी सरकार उद्योग व रोजगार को प्रोत्साहन दे रहीहै। आइटी के साथ अन्य उद्योगों को जोड़ा जा रहा है। एमआर 10 पर कई बड़ी कंपनियों ने जगह बनाई है। इंदौर में प्लग एंड प्ले सुविधा की होगी।