
MPL T-20 Tournament League :मध्य प्रदेश टी-20 लीग टूर्नामेंट में बुधवार को ग्वालियर में खेले गए मैच के दौरान भोपाल लेपर्ड ने रीवा जेगुआर का शिकार किया है। जेगुआर को 141 रन पर समेटने के बाद भोपाल लेपर्ड ने इस टारगेट को आसानी से 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर ही चेस कर लिया। भोपाल लेपर्ड की जीत में विकेट कीपर हर्ष ने 43 और अनिकेत वर्मा ने 34 रन की नाबाद पारी खेली।
माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम पर भोपाल लेपर्ड के बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की। हालांकि, लक्ष्य 141 बड़ा नहीं था, लेकिन भोपाल ने जीत के लिए 18.4 ओवर तक बल्लेबाजी की। शुरुआती बल्लेबाज अंकुश टीम के बड़ी पारी नहीं खेल सके और 17 रन का स्कोर बनाकर आउट हो गए। हर्ष और सिद्धार्थ ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। 64 रन के स्कोर पर सिद्धार्थ आउट हुए। रीवा के गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की और भोपाल को रन बटोरने का मौका नहीं दिया।
हर्ष और अनिकेत ने 41 रन की साझेदारी कर स्कोर 105 तक पहुंचाया। हर्ष दुर्भाग्यशाली रहे और 43 रन की पारी खेलकर कुलवंत का शिकार बने। माधव तिवारी ने लेकिन 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 17 रन की छोटी पारी खेली। आखिरी के 3 ओवर में भोपाल को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, अरशद ने 14 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अनिकेत ने 22 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। रीवा जेगुआर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलवंत, कार्तिकेय और शिवम ने 1-1 विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय रीवा जेगुआर के लिए सही साबित नहीं हुआ। भोपाल लेपर्ड के गेंदबाजों ने पिच की नमी को भरपूर फायदा उठाया और रीवा के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। बड़ा स्कोर बनाने की लक्ष्य लेकर उतरी रीवा अपने सभी बल्लेबाजों को खोकर 141 रन ही बना सकी।
अगर कप्तान हिमांशु अर्धशतकीय पारी नहीं खेलते तो रीवा जेगुआर 100 के अंदर ही सिमट जाती। हिमांशु ने 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वीराज सिंह तोमर (18), हिमांशु शिंदे (17), हर्ष दीक्षित (19) और कुलवंत (12) ऐसे बल्लेबाज रहे जिसने उल्लेखनीय पारी खेली। भोपाल लेपर्ड के गेंदबाज मिहिर हिरवानी ने 3, अरशद खान, गौतम रघुवंशी और प्रियांशु शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए।
Updated on:
20 Jun 2024 11:10 am
Published on:
20 Jun 2024 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
