24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

राजकोट. जिले की पडधरी तहसील के खाखड़ाबेला गांव में हाल ही में हुई हत्या के मामले में राजकोट ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य सूत्रधार महेंद्रसिंह जाडेजा और यशपालसिंह जाडेजा शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Two Arrested on Charges of Youth's Murder

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पूर्व नियोजित साजिश रचकर वारदात को दिया था अंजाम

राजकोट. जिले की पडधरी तहसील के खाखड़ाबेला गांव में हाल ही में हुई हत्या के मामले में राजकोट ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य सूत्रधार महेंद्रसिंह जाडेजा और यशपालसिंह जाडेजा शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, 20 मई को खाखड़ाबेला गांव में एक युवक युवराजसिंह जाडेजा की उसकी ही कार में हत्या कर दी गई थी। इस पूर्व नियोजित हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजकोट ग्रामीण पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अंतरराज्यीय इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से फरार आरोपियों का पीछा किया।
नाकाबंदी और तकनीकी विश्लेषण के बाद मुख्य सूत्रधार महेंद्रसिंह जाडेजा और यशपालसिंह जाडेजा को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।
पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के पास से महत्वपूर्ण फोरेंसिक सबूत एकत्र किए। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई तीन धारदार छुरियां भी बरामद की। आरोपियों ने पुलिस से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट भी बदल दी थी, वह भी पुलिस ने जब्त कर ली।

राजकोट रेंज पुलिस ने नकली उपाधीक्षक सोहिलखान को दबोचा

राजकोट. राजकोट रेंज के डीआइजी निर्लिप्त राय के मार्गदर्शन में राजकोट रेंज की टेक्निकल टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को राज्य स्तर का पुलिस उपाधीक्षक बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले एक शातिर ठग सोहिलखान को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी सोहिलखान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस यूनिफॉर्म, नकली आईडी कार्ड और उच्च पुलिस अधिकारी की फर्जी पहचान वाले फोटो और वीडियो शेयर करता था। वह डिजिटल दुनिया में खुद को राज्य स्तर का वर्ग-1 का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर आम लोगों और कानूनी परेशानियों में फंसे लोगों को झांसे में लेता था।

लोगों से अवैध रूप से वसूलता बड़ी रकम

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया पर बनाई गई इस फर्जी प्रतिष्ठा का फायदा उठाकर वह कानून की आड़ में काम करवाने के बहाने लोगों से अवैध रूप से बड़ी रकम वसूलता था। है। इस डिजिटल ठग के बारे में राजकोट रेंज की टेक्निकल टीम को पुख्ता सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीम ने आधुनिक डिजिटल सर्विलांस और साइबर टूल्स की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन हासिल की।

सुरेंद्रनगर जिले के नवागढ़ क्षेत्र में मारा छापा

टेक्निकल टीम ने सुरेंद्रनगर जिले की सायला तहसील के नवागढ़ क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन चलाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने नकली पुलिस उपाधीक्षक बने सोहिलखान पठाण को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गहन पूछताछ शुरू की गई। उसके पास से फर्जी पहचान बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले नकली सरकारी दस्तावेज, पुलिस यूनिफॉर्म वाले फोटोग्राफ और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई।
पुलिस ने इन डिजिटल और भौतिक सबूतों के आधार पर उसकी करतूतों का पर्दाफाश किया। फर्जी पहचान के बल पर कानून का दुरुपयोग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सायला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।