6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

स्टेट ओपन परीक्षा में मामी की जगह दे रही थी मांजी

बाड़मेर। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामूबाई में स्टेट ओपन की बारहवी की परीक्षा में एक डमी अभ्यर्थी पकड़ी गई। रिश्ते में मामी की जगह भांजी परीक्षा देने पहुंची थी। केन्द्राधीक्षक ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षा की बारहवीं की समाजशास्त्र की परीक्षा में शहर के राजकीय रामूबाई गणेशमल गोलेच्छा उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक युवती ने पूर्व दिनों में दो पेपर दे दिए थे। दूसरे दिन पेपर में युवती की उम्र को लेकर वीक्षक को आशंका हुई।

Google source verification

स्टेट ओपन परीक्षा में मामी की जगह दे रही थी मांजी
बाड़मेर। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामूबाई में स्टेट ओपन की बारहवी की परीक्षा में एक डमी अभ्यर्थी पकड़ी गई। रिश्ते में मामी की जगह भांजी परीक्षा देने पहुंची थी। केन्द्राधीक्षक ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया।
राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षा की बारहवीं की समाजशास्त्र की परीक्षा में शहर के राजकीय रामूबाई गणेशमल गोलेच्छा उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक युवती ने पूर्व दिनों में दो पेपर दे दिए थे। दूसरे दिन पेपर में युवती की उम्र को लेकर वीक्षक को आशंका हुई। परीक्षार्थी टूगीदेवी पत्नी डूंगराराम निवासी डूगेरों का तला के एडमिट कार्ड में उम्र अधिक थी, जब कि पबककि परीक्षा दे रही युवती कम उम्र की लग रही थी। इस वीक्षक ने शिकायत की। जानकारी अनुसार यहां एडमिट कार्ड के रंगीन फोटो को जूम किया गया तो दोनों फोटो में फर्क आया। इसके बाद शक के आधार पर नजर रखी। वहीं उसके हावभाव के आधार पर मामला गड़बड लगा। इसके बाद वीक्षक ने पूछताछ की तो उनको लगा कि असली परीक्षार्थी की जगह डमी परीक्षार्थी बैठी हुई है।
20 मिनट देरी से आई…पकड़ी गई
डमी अभ्यर्थी गुरुवार को परीक्षा देने फिर से आई। समय से करीब बीस मिनट बाद पहुंची। परीक्षा में बैठने के बाद आधार कार्ड व अन्य जानकारी ली। इस पर डमी होने की ताईद हो गई। केन्द्राधीक्षक शोभा दवे ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने डमी अभ्यर्थी देऊ पुत्री रुपाराम निवासी रतासर हाल निवासी जोशियों का वास बाड़मेर को दस्तयाब किया। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह राणीगांव मौके पर पहुंचे और उनके निर्देशन में कार्रवाई की गई।