12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer lok sabha election result 2024:बाड़मेर में कांग्रेस की लगातार बढ़त, निर्दलीय रविन्द्र दूसरे स्थान पर

त्रिकोण में तीसरे नंबर पर कौन दूसरा सवाल यहां तीसरे नंबर पर कौन का है? तीनों ही प्रत्याशियों में से मुख्य दलों के दोनों प्रत्याशियों को चिंता इस बात की है कि तीसरे नंबर पर कौन रहेगा। ज्यादा फिक्र भाजपा को है।

less than 1 minute read
Google source verification

module: a; hw-remosaic: 0; touch: (0.4962963, 0.4962963); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 125.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सुबह से ही कांग्रेस की लगातार बढ़त चल रही है। सुुबह 10.30 बजे तक कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदराम बेनिवाल 31 हजार वोटों से आगे है। यहां केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर है। निर्दलीय रविन्द्रसिंह भाटी अभी दूसरे स्थान पर है। यहां पर त्रिकोण के मुकाबले में भाजपा से कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनिवाल और निर्दलीय रविन्द्रसिंह भाटी मैदान में है। कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। त्रिकोण में तीसरे नंबर पर कौन दूसरा सवाल यहां तीसरे नंबर पर कौन का है? तीनों ही प्रत्याशियों में से मुख्य दलों के दोनों प्रत्याशियों को चिंता इस बात की है कि तीसरे नंबर पर कौन रहेगा। ज्यादा फिक्र भाजपा को है। ऐसे में भाजपा से यहां केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी चुनाव लड़ रहे है। उनके लिए त्रिकोण मुकाबले में चिंता रही है। बाड़मेर शहर में सुबह से ही पुलिस ने मतगणना स्थल कॉलेज ग्राउण्ड के एक किलोमीटर के दायरे तक जवान तैनात कर दिए है। यहां आवागमन प्रतिबंधित है। पोलिंग एजेंट को सुबह 6 बजे से ही प्रवेश करवाना प्रारंभ कर दिया है।