8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में पहली बार होगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान व गो पालक सम्मेलन

सात समंदर पार से आएंगे गो धन रक्षक, जयपुर ग्रामीण से भी बड़ी संख्या में करेंगे किसान शिरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

VIKAS JAIN

•

Updated: 19 Mar 2025, 1:26 PM IST

National Farmers

जयपुर में गो धन को नष्ट या बेकार न करके उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आगामी दिनों में नई पहल की जाएगी। 26 मार्च से जयपुर में पहली बार राष्ट्रीय किसान और गो पालक सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजन में देश ही नहीं विदेशों से भी गो धन रक्षक जयपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में तीन राज्यों के राज्यपाल सहित प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि एक मंच पर आएंगे। अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के संकल्प के तहत देशभर में गो आधारित प्राकृतिक कृषि और जैविक कृषि से किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर,पोशाक की राशि का अभी तक इंतजार

गुप्ता ने बताया कि जनवरी में ही 'नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग' की शुरुआत एक राष्ट्रव्यापी पहल के रूप में हुई है, जो न केवल किसानों के लिए लाभकारी है। इस कड़ी में 26 मार्च से तीन दिवसीय पिंजरपोल गोशाला में 'एग्रो किसान मेला' आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे देश से जनप्रतिनिधियों के साथ गो विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

आयोजन संत श्रीदत्तशरणानंद, स्वामी गोविन्द देव गिरी की प्रेरणा से किया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसानों और गोपालकों को प्रोत्साहित करना है। ताकि वे प्राकृतिक और जैविक कृषि को अपनाएं। कार्यक्रम में गो आधारित प्राकृतिक खेती, एग्री स्टार्टअप्स, गोपालक, गोशालाओं और फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन्स के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया जाएगा। इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया जाएगा, ताकि वे कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में राजस्थान व केंद्र सरकार, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों का योगदान होगा। इस दौरान भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ, अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद, लोक आरती (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और हेनिमन चेरिटेबल मिशन सोसायटी जैविक कृषि और गो आधारित प्राकृतिक खेती पर एक प्रजेंटेशन भी देंगे।