
Garba Dandiya
जबलपुर। फाइनल प्रैक्टिस के दौरान झूम कर नाचे प्रतिभागी। हर किसी के चेहरे पर एक अलग सा उत्साह था। डिफरेंट डे्रसकोड और एक्सेसरीज को कैरी करते हुए प्रतिभागियों ने गोलबाजार ग्राउंड में फाइनल ग्राउंड प्रैक्टिस की रिहर्सल की। हर प्रतिभागी एेसे झूमा मानों फाइनल गरबा चल रहा हो। ढोलिड़ा..., ढोलिड़ा.., पंखिड़ा... ओ... पंखिड़ा..., आधा है चंद्रमा रात आधी..., चांद आया है जमीं पर... जैसे गरबा म्यूजिक पर पार्टिसिपेंट्स ने थिरकन की। पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव में शुक्रवार को पार्टिसिपेंट्स के बीच गजब का उत्साह नजर आया। शाम को शुरू हुई गरबा की प्रैक्टिस काफी देर तक चली, जहां पार्टिसिपेंट्स ने शुरू से लेकर आखिर स्टेप्स तक गरबा और डांडिया किया।
स्पेशल ड्रेसकोड में आए नजर- फाइनल प्रैक्टिस के दौरान पार्टिसिपेंट्स स्पेशल डे्रसकोड में नजर आए। कुछ स्प्रीचुअल लुक में दिखाई दिए, तो कुछ ब्लैक एंड रेड ड्रेसकोड में नजर आए। इसके साथ ही अट्रैक्टिव हेयर स्टाइल में भी उनका स्टाइल निखर कर सामने आया। शनिवार को फिर से गोलबाजार ग्राउंड में शाम ४ बजे से ग्राउंड प्रैक्टिस का दूसरा दिन पूरा होगा।
हाई बीट्स पर हुई थिरकन- ग्राउंड में हाई बीट्स म्यूजिक का दौर चला तो पार्टिसिपेट्स भी झूमकर गरबा करते नजर आए। ग्राउंड प्रैक्टिस में हर पार्टिसिपेंट्स के बैच मेंबर्स एक दूसरे से मिले। कुछ गरबा और डांडिया को लेकर जो उनके स्टेप्स डाउटफुल थे, लेकिन शुक्रवार को हुई ग्राउंड प्रैक्टिस में उनका हर कन्फ्यूजन दूर हो गया।
इनका सहयोग
पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव-२०१७ में विशेष रूप से जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, स्टार सिटी फेस-४, आर पेयर डवलपर्स, ब्रिटिश स्कूल ऑफ इंग्लिश, पीसी ज्वैलर, टॉप एन टाउन आइसक्रीम, दिल्ली पब्लिक स्कूल तिलवारा, अंशुल नमकीन, श्री नीलकंठ लॉ कॉलेज, विजय कटपीस भंडार, पंजाब नेशनल बैंक, स्टार टेक्नोलॉजीस रसल चौक, मेडाज हॉस्पिटल अधारताल, रामूजी, द चॉकलेट स्टोरी, इलेक्ट्रॉनिक हाउस, विष्टि स्टोर, भारतीय स्टेट बैंक, प्रिज्म सीमेंट और गार्डन वरेली का सहयोग प्राप्त है।
Published on:
23 Sep 2017, 3:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.