
तीन परियोजना अधिकारी को नोटिस, चार स्व सहायता समूह का एक दिन की पोषण आहार राशि काटी
रतलाम. जिले में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केंद्रों पर शहर और ग्रामीण अंचल में बच्चों को मीनू अनुसार पका भोजन नहीं मिलना, परियोजना अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के कारण उन्हे कारण बताओं नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पूर्व में भी कई सुपरवाइजर को नोटिस और स्व सहायता समूह के संचालकों का पोषण आहार की राशि काटी गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्व सहायता समूह निर्धारित मीनू अनुसार ताजा पका भोजन प्रदाय नहीं कर रहे हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन परियोजना अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। चार स्व सहायता समूह की एक दिन की पोषण आहार की राशि कटी गई हैं।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र इंद्रलोक नगर, आक्यापाडा, ब्रह्मांड गली जावरा शहर. कलालिया आंगनबाड़ी केंद्र एक पर निर्धारित मेनू अनुसार ताजा पका हुआ भोजन प्रदाय नहीं जा रहा था।
परियोजना अधिकारी को थमाया नोटिस
परियोजना अधिकारी शहर एक चेतना गेहलोद, जावरा ग्रामीण अंकिता पाटीदार, रतलाम ग्रामीण दो फिऱदोज खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। अंबिका स्व सहायता समूह, वात्सल्य स्व सहायता समूह, वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह अन्नदाता स्व सहायता समूह का एक दिन के पोषण आहार की राशि का देयक अमान्य कर राशि कटौत्रा की गई।
ग्रीष्म ऋतु में आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय 8 से 11.30 बजे निर्धारित
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के आदेशानुसार ग्रीष्म ऋतु की गर्मी को देखते हुए एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्म काल अप्रैल से जून 2026 में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय बच्चों के लिए प्रात: 8 बजे से प्रात: 11.30 बजे तक का निर्धारित किया गया है।
Updated on:
01 Apr 2026 10:34 pm
Published on:
01 Apr 2026 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
