ज्योतिष अनुसार रत्नों का संबंध ग्रहों से माना जाता है। रत्न ग्रहों की स्थिति में सुधार करके उनके शुभ प्रभावों में बढ़ोतरी करते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को ठीक करने के लिए ज्योतिष रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। नीलम, हीरा, पन्ना, पुखराज, मूंगा समेत हर रत्न का किसी न किसी ग्रह के लिए पहना जाता है। ध्यान रखें कि रत्न कभी बिना ज्योतिष सलाह के धारण न करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कुछ रत्न एक साथ नहीं पहने जाते हैं। जानिए ये कौन से रत्न हैं।