20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology 08 December 2022: इन तिथियों पर जन्में लोगों को होगा प्रबल लाभ

अंकज्योतिष 8 दिसंबर 2022: ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग अंकज्योतिष को भी माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है।

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 07, 2022

numorology_8_december_2022.jpg

Numerology Horoscope 8 December 2022 : ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग अंकज्योतिष को भी माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है। यहां हर अंक का एक विशेष ग्रह कारक माना जाता है। अंकशास्त्र में मूलांक निकालने के लिए जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक को जोड़ने के पश्चात जो भी अंक आए उन अंको को तब तक जोड़ा जाता है जब तक वह सिंगल डिजीट का अंक न हो जाए, इसके बाद जो सिंगल डिजीट का अंक प्राप्त होता है वहीं जातक का मूलांक माना जाता है और वहीं जातक का भाग्यांक भी होता है। तो चलिए आज हम अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव से जानते हैं कि गुरुवार, 08 दिसंबर का दिन 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1-दिन खुशनुमा रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर मिलेंगे। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रचनात्मकता में वृद्धि के साथ ही व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण के चलते दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2-दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई व्यापार में लाभ व कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते है। परिवार का सहयोग के बीच दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार के अलावा अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मूलांक 3-दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। जोखिम भरे मामलों में निर्णय अभी न लें। भविष्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना के बावजूद प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। क्रोध से बचते हुए संयम से कार्य करें। परिवार के सहयोग के बीच धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4-दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ की संभावना। प्रतिस्पर्धा से बचें। यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता के बीच परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मूलांक 5-दिन मिला जुला रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय हैं अत: व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता के मामले में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। सड़क पर संभल कर चलें।

मूलांक 6-दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई योजनाएं शुरु कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां के बीच परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता के अलावा सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7-कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें। विरोधी सक्रियता के बीच विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलने के चलते अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी से करें। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन सर्दी से परेशान रह सकते हैं।

मूलांक 8-दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण कम ही आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं को शुरु करने से बचें। कोई भी निर्णय बहुत ही संभल कर ले। परिवार में सेहत का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव के बीच वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9-दिन खुशनुमा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा न करें। सामाजिक ख्याति में वृद्धि के बीच अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में परिवार के सहयोग से मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।