6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology: Mulank 4: अचानक बड़े-बड़े काम कर देते हैं मूलांक 4 वाले लोग, ये खूबियां बढ़ाती हैं मान-सम्मान

Mulank 4 : Know your Personality and Nature : पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट तथा न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता बता रही हैं, मूलांक 4 वाले व्यक्तियों की कमियां और खूबियां, क्या आप भी हैं मूलांक 4 के।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Feb 27, 2023

mulank_four_numerology.jpg

Mulank 4 : Know your Personality and Nature : ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक शास्त्र का विशेष महत्व माना गया है। अंकों के आधार पर निर्धारित व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, उसकी कमियों और खूबियों के साथ ही कॅरियर जैसी महत्वपूर्ण बातें सामने ले आता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट तथा न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता बता रही हैं, मूलांक 4 वाले व्यक्तियों की कमियां और खूबियां, क्या आप भी हैं मूलांक 4 के।

यह भी पढ़ें :Numerology: Mulank 3 : बुद्धिमान और निडर होते हैं मूलांक 3 वाले लोग, बृहस्पति की कृपा से हमेशा रहते हैं संपन्न

जानें किन व्यक्तियों का होता है मूलांक 4

जिस व्यक्तिका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 माना जाता है। मूलांक 4 का संबंध राहु देव से माना गया है। जिन व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। कहा जाता है कि राहु के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोगों को गूढ़ विषयों के बहुत अच्छा जानकर माना गया है।

ये भी पढ़ें: Numerology: Mulank 2: स्वभाव से बड़े चंचल होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, ये है इनकी सबसे बड़ी कमी, इससे खाते हैं मात


इनमें होती हैं ये खूबियां और कमियां
- 4, 13, 22 या 31 तारीखों में जन्मे या मूलांक 4 के लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं।
- इन पर राहु के साथ-साथ सूर्य का प्रभाव भी होता है। सूर्य के प्रभाव से ये लोग बहुत साहसी और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं।
- इनका स्वभाव कुछ हद तक मस्तमौला और मजाकिया होता है।
- ये लोग कभी भी किसी भी बात की चिंता नहीं करते।
- इन्हें बिंदास जीना पसंद होता है।
- मूलांक 4 के लोग वक्त और नियम-कायदों के बड़े पाबंद होते हैं।
- ये लोग अपने हर काम को समय पर पूरा करना पसंद करते हैं।
- मूलांक 4 के लोग मौज मस्ती करने और घूमने-फिरने के बड़े शौकीन होते हैं।
- ये लोगों में खुशियां बांटने वाले होते हैं।
- इसकी वजह से लोगों के बीच ये लोग सम्मान भी खूब पाते हैं।
- कभी-कभी ये लोग बहुत बड़ा कम कर देते हैं, जिस पर लोगों को बड़ा आश्चर्य होता है।
- मूलांक 4 के लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। लेकिन स्वभाव से ये लोग थोड़े शकी मिजाज के होते हैं, इसीलिए कई बार गलतफहमी पाल लेते हैं। जो इनके रिश्तों में परेशानी कार कारण भी बनता है।
- ये लोग देखने में बेहद आकर्षक होते हैं।
- इनके कई अफेयर होते हैं।
- वहीं ये लोग प्रेम विवाह पर ज्यादा यकीन रखते हैं।
- कार्य क्षेत्र या कॅरियर की बात की जाए तो ये लोग अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डिजाइनर, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, शिक्षाविद् तथा लीडर हो सकते हैं।
- किसी विभाग के प्रमुख हैं, तो ये लोग बड़े-बडे परिवर्तन कर सकते हैं।
- हालांकि कई बार नौकरी में इन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
- यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाए तो मूलांक 4 वाले लोग किसी कमी के कारण बीमार होते हैं। इन्हें विचित्र रोग होते हैं। कई बार ऐसे कि बीमारी के कारणों का पता नहीं चलता, फिर भी मानसिक विकार, तंतु और श्वास प्रणाली के रोग, रक्त चाप, हृदय रोग, नेत्र रोग, पीठ दर्द, इंद्रीय रोग, मिर्गी और अनिद्रा जैसे रोगों से परेशान रहते हैं।

ये भी पढ़ें :Holashtak 2023: होलाष्टक आज से शुरू, इन राशियों को रहना होगा सतर्क, भूलकर भी न करें ये काम

यहां जानें शुभ तिथि, रंग और शुभ दिन
मूलांक 4 के लिए शुभ तारीखें 4,13,22 व 31 हैं, जबकि रविवार, सोमवार, शनिवार और बुधवार इनके लिए शुभ दिन माने गए हैं। वहीं इनके लिए नीला, खाकी और भूरा रंग सबसे अनुकूल और शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें: Numerology : बहुत ईमानदार होते हैं मूलांक 1 वाले लोग, इन पर हमेशा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा