3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद कार्यवाही का किया अवलोकन, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से समझा

लायंस क्लब कोटा के सदस्यों ने सद्भावना यात्रा के तहत राजधानी दिल्ली पहुंचकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Apr 03, 2026

patrika photo

लोकसभा अध्यक्ष से मिलता लायंस क्लब कोटा के सदस्यों का प्रतिनि​धिमंडल

Kota News: लायंस क्लब कोटा के सदस्यों ने सद्भावना यात्रा के तहत राजधानी दिल्ली पहुंचकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और सदन के संचालन की बारीकियों को जाना।

क्लब अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने बताया कि लगभग 50 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय प्रक्रियाओं पर संवाद किया। इसके बाद सदस्यों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दर्शक दीर्घा में बैठकर लोकसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान उन्होंने पक्ष और विपक्ष की भूमिका, सांसदों की सक्रियता, प्रश्नकाल और विधायी कार्यों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

नंदवाना ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सदस्यों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपसी भाईचारे और लायनिज्म की भावना को सुदृढ़ करना था। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अपने उद्देश्यों में पूरी तरह सफल रही और सभी सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुई।

यात्रा के दौरान सदस्यों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रपति भवन, नेशनल वॉर मेमोरियल, इंडिया गेट और भारत मंडपम का भी भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन में भव्य दरबार हॉल (गणतंत्र मंडप) और अशोक हॉल (अशोक मंडप) की वास्तुकला ने सभी को आकर्षित किया, वहीं मुगल गार्डन में खिले रंग-बिरंगे पुष्पों ने मन मोह लिया।

संसद भवन के नए परिसर में उपलब्ध आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं का अवलोकन भी सदस्यों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न संसदीय कार्यों के लिए बनाई गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने सभी को प्रभावित किया। विशेष रूप से महिला सदस्यों में इस अनुभव को लेकर उत्साह और रोमांच देखने को मिला।