29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति ने धोरडो के सफेद रण को निहारा

राष्ट्रपति ने सफेद रण का नजारा देखा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 28 Feb 2025, 10:26 PM IST

राष्ट्रपति ने सफेद रण का नजारा देखा

भुज. गुजरात के चार दिनों के दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कच्छ जिले के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने भुज स्थित स्मृति वन भूकंप मेमोरियल एंड म्यूजियम का दौरा किया। वहीं धोरडो में सफेद रण के नजारे को भी देखा।राष्ट्रपति ने स्मृति वन मेमोरियल की विभिन्न गैलरियों का अवलोकन किया, जिनमें उन्होंने जीवन की उत्पत्ति और मानव जीवन के क्रमिक विकास के साथ-साथ भूकंप जैसी आपदाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वहां के पुनर्निर्माण और पुनर्वास की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही राष्ट्रपति ने विश्व के सबसे बड़े भूकंप सिमुलेटर पर वर्ष 2001 में आए कच्छ के भूकंप का अनुभव भी किया। उन्होंने स्मृति वन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने धैर्य, अविरत साहस की मानव कथाओं और भूकंप के साक्षी रहे लोगों के संस्मरणों के वीडियो भी देखे। साथ ही 'आशा का गीत' प्रस्तुत करने वाले कच्छ के कलाकारों को प्रोत्साहित किया।

टेंट सिटी में हासिल की जानकारी

इसके बाद वे धोरडो के सफेद रण पहुंचीं जहां उन्होंंने कैमल सफारी की सवारी कर सूर्यास्त का नजारा देखा। उन्होंने धोरडो के दुनिया के श्रेष्ठ पर्यटन गांव के खिताब हासिल करने की जानकारी प्राप्त की। सरपंच मियां हुसैन ने उन्हें धोरडो के विश्व पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की बात बताई। उन्होंने कहा कि आज सफेद रण व रणोत्सव के चलते विश्व भर के पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर उन्होंने टेंट सिटी में क्राफ्ट स्टॉल का भी दौरा किया और स्थानीय लोगों की बनीं वस्तुओं को भी देखा और उनसे बातचीत भी की।

इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत व कच्छ के प्रभारी मंत्री प्रफुल पानशेरिया सहित अन्य लोग थे।--------------------