28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले पेंशनर्स – दशहरा से पहले दवा नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन

राजस्थान पेंशनर मंच की जिला स्तरीय बैठक में पेंशनर्स ने बताईं समस्याएं, लंबे समय से आरजीएचएस योजना के तहत दवाएं मिलने में हो रही कठिनाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 5 Oct 2024, 8:00 PM IST

RGHS

बैठक में चर्चा करते पेंशनर्स।

जिले में पेंशनर्स को दवा न मिलने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर शनिवार को पेंशनर्स ने नाराजगी व्यक्त की। राजस्थान पेंशनर मंच की जिला स्तरीय बैठक में दशहरा पूर्व दवाइयां उपलब्ध न होने पर जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने की भी बात कही। बुजुर्गों ने बताया कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार रहे। अध्यक्षता महेश पंड्या ने की। विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा, हमीद खां जोया, मदन सिंह चौहान रहे। मंच प्रवक्ता तेजपाल जैन ने बताया कि पेंशनर्स की मेडिकल डायरी न मिलने की समस्या को लेकर कोषाधिकारी से चर्चा की गई। जिस पर उन्होंने अगले सप्ताह जयपुर से मंगवाने की बात कही। दूसरी ओर, मंच की ओर से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संभाग कार्यकारिणी के लिए भ्रमण का कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। https://www.patrika.com/banswara-news/banswara-pitridev-as-bank-village-support-donation-return-with-interest-19041374
बैठक में ओम प्रकाश भाटी, कैलाश चंद्र मेहरा, राजेंद्र कुमार जैन, बाबूलाल नागर, नारायण लाल व्यास, शंकर लाल यादव, सैयद मोहम्मद अब्दुल वाहिद, जनार्दन राय नागर, नयना जैन, विनीता दीक्षित, बृजनंदन दीक्षित, एके वाजपेई ने अपनी पेंशनर्स की समस्याएं साझा की। संचालन महामंत्री विट्ठल यादव ने किया व आभार राजकुमार दोसी ने व्यक्त किया।

इधर, आदिवासी आरक्षण मंच की बैठक, तीन सूत्रीय मांगों पर चर्चा

आदिवासी आरक्षण मंच, अनुसूचित क्षेत्र, राजस्थान की बैठक शनिवार को हरिदेव जोशी रंगमंच में हुई। बैठक का शुभारंभ वीर पूंजा भील की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित और पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया। आरक्षण मंच की केन्द्रीय कमेटी और समस्त जिला कमेटियों व आरक्षण मंच के समस्त कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्री मांगों पर चर्चा की। साथ ही सर्वसम्मति से अनुसूचित क्षेत्र में कोटे में कोटा पृथक आरक्षण की मांग, जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग एवं न्यूनतम उत्तीर्णांक की बाध्यता को पूर्णतः हटाने की मांगी रखी। साथ ही तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 24 नवंबर को बांसवाड़ा संभाग मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय आरक्षण महारैली निकालने की भी बात कही गई। सभा को आदिवासी आरक्षण मंच की केन्द्रीय कमेटी सलाहकार प्रो.कमलकांत कटारा, प्रो.मणीलाल गरासिया, संयोजक रूपलाल डामोर, भगवती भील, डॉ.सोमेश्वर गरासिया, दीपसिंह वसुनिया, परमेश्वर मईड़ा, विवेक रावत, जिला संयोजक डूंगरपुर चंदूलाल बरण्डा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। स्वागत जिला सहसंयोजक राजेन्द्र पटेल ने किया। संचालन केसर सिंह डामोर ने किया व आभार कांतिलाल रावत ने व्यक्त किया।