राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की गणाऊ ग्राम पंचायत के निचली नाल गांव में 70 साल पुराना पितृदेव मंदिर है। शिक्षक मालसिंह निनामा के मुताबिक यहां सालभर के चढ़ावे की नवरात्र में गणना होती है। राशि किसी बैंक में जमा करने के बजाय सभी सदस्य परिवारों को बांट दी जाती है। सालाना करीब 10 लाख रुपए मदद के तौर पर सभी परिवारों में बंटते हैं। पहले ब्याज दर दो फीसदी थी, जो घटाकर 1.25 फीसदी कर दी गई है।