8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips For Plants: धन-दौलत में वृद्धि के लिए घर में ये पौधे लगाने माने जाते हैं अत्यंत शुभ

Plants Vastu: कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से दरिद्रता आती है तो कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो घर में खुशहाली लाने का काम करते हैं। जानिए घर में लगाए जाने वाले शुभ पौधों के बारे में।

2 min read
Google source verification
Vastu Tips, vastu shastra, vastu upay, vastu tips for plants, vastu tips for tree, vastu tips for money,

Vastu Tips For Plants: धन-दौलत में वृद्धि के लिए घर में ये पौधे लगाने माने जाते हैं अत्यंत शुभ

Lucky Plants For Home: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति को जिसे घर में पेड़-पौधे लगाना अच्छा नहीं लगता है। वास्तु की मानें तो ये पेड़-पौधे हमारे घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करते हैं। वास्तु शास्त्र में कई शुभ-अशुभ पौधों के बारे में बताया गया है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से दरिद्रता आती है तो कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो घर में खुशहाली लाने का काम करते हैं। जानिए घर में लगाए जाने वाले शुभ पौधों के बारे में।

तुलसी: आज के समय ये पौधा लगभग हर किसी के घर में आसानी से देखने को मिल जाता है। लेकिन हर कोई इस पौधे के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दे पाता। वास्तु की मानें तो जिस घर में तुलसी प्लांट होता है वहां सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। लेकिन इस पौधे को सही दिशा में लगाने से ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वास्तु अनुसार तुलसी को धन की दिशा यानी उत्तर दिशा में लगाया जाना चाहिए। साथ ही शाम के समय इसके समक्ष दीपक जरूर जलाना चाहिए।

शमी: ये पौधा शनि देव का प्रिय माना जाता है। वास्तु अनुसार ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार की बायीं तरफ लगाना चाहिए। अगर छत पर इसे लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा में इस पौधे को रखें। अगर इस दिशा में सही से धूप नहीं आ रही है तो इसे आप पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी रख सकते हैं।

हल्दी: हिंदू धर्म में पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों में हल्दी का विशेष तौर पर उपयोग किया जाता है। वास्तु अनुसार ये पौधा घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसे लगाने की सही दिशा उत्तर या पूर्व दिशा मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस पौधे की रोजाना पूजा करता है उसके सारे काम बनने लग जाते हैं। साथ ही घर से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।

क्रासुला पौधा: इसे जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ लगाना चाहिए। इस पौधे की खासियत ये है कि इसे न तो अधिक धूप की जरूरत होती है और न ही पानी की। ये धन को अपनी तरफ खींचता है और घर का वास्तु दोष खत्म करता है।
यह भी पढ़ें: सपने में इन चीजों को देखना धन प्राप्ति का माना जाता है संकेत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)