27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्भवती स्त्री यदि सपने में देख ले ये चीज़, तो समझो होने वाला है कुछ ऐसा

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि किसी गर्भवती स्त्री को सपने में दिख जाए ये तो..

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 26, 2019

Pregnent womens dream meaning in hindi

स्वप्नशास्त्र का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। जब कभी किसी व्यक्ति को सपना आता है, तो उसके पीछे कोई ना कोई कारण जरुर होता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों में कुछ चिज़ें दिखना हमारे भाग्य के बारे में संकेत देता है। फिर चाहे वे अच्छे हों या बुरा होने के संकेत हों। सपने में जानवरों का दिखना भी बहुत संकेत देता है। अलग-अलग जानवर उच्छे बुरे संकेत देते हैं।

ज्योतिषशास्त्र की माने तो यदि हाथी को सौभाग्य और ऐश्वर्य का पशु माना जाता है। यदि आपको सपने में ऐरावत हाथी नजर आता है तो यह आपके लिए सौभाग्य का कारण होता है। दरअसल, ऐरावत इंद्र के हाथी का नाम है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार सपने में हाथी को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन हाथी सपने में किस अवस्था में नजर आ रहा है यह इसपे भी निरभर होता है। तो आइए जानते हैं किस अवस्था में क्या फल देता है हाथी...

सपने में हाथी देखने के फल...

1. हाथी पर सवारी करना

यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में हाथी पर सवारी करना देखता है तो यह उसके सुख-शांति और वैभव वृद्धि का प्रतीक होता है।

2. सपने में खड़ा हाथी देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में खड़ा हाथी नजर आता है तो यह इस बात का संकेत है की उसके कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर होने वाली है।

3. सपने में हाथी-हथिनी का जोड़ा देखना

सपने में हाथी-हथिनी का जोड़ा देखना मतलब दांपत्य जीवन में खुशियों के आने का संकेत होता है। जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

4. यदि गर्भवती स्त्री को सपने में दिखे हाथी

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि किसी गर्भवती स्त्री को सपने में हाथी दिखाई देता है तो यह उसकी आने वाली संतान के भाग्यशाली व तीव्र बुद्धि होने के योग दर्शाता है। यानी आने वाली संतान बहुत ही भाग्यशाली होने वाली है।

5. ऐरावत हाथी दिखाई देना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में ऐरावत हाथी दिखाई देता है तो यह उसके आने वाले उज्जव भविष्य कि ओर संकेत करता है। यह आपके यश वृद्धि और सम्मान प्राप्ति के योग बनाता है।

6. सपन में एक झूंड में दिखाई दे हाथी

अगर आपको सपने में हाथियों का झुंड नजर आता है तो यह सपना आपके आर्थिक स्थिति में सुधार का सपना है और जल्द ही आपको धन वृद्धि होने वाली है।

7. सपने में हाथी करे हमला

यदि आपको सपने में हाथी हमला करता दिखाई दे या आपको हाथी से डर लग रहा है तो इसका मतलब आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देता हैअगर सपने में हाथी द्वारा हमला करने या हाथी से डर रहे हैं तो इसका मतलब आपको जीवन में आनेवाली कठिनाइयों को दूर करके आगे बढ़ना होगा।