
rahu ketu good and bad transit effect april 2022
साल 2022 में वैसे भी समस्त ग्रह राहु और केतु की कैद में रहने वाले हैं। ऐसे में दैत्य ग्रहों (Rahu Ketu) का परिवर्तन एक बार फिर समस्त राशियों पर बड़ा असर डालने जा रहा है। दरअसल साल 2022 का अप्रैल ग्रहों के गोचर के हिसाब से अत्यंत विशेष बनता दिख रहा है। इसका कारण यह है कि अप्रैल के जहां पहले पखवाडे में जहां दैत्य ग्रह (Rahu Ketu) अपनी राशि में परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं दूसरे पखवाडे में न्याय के देवता शनि भी अपनी राशि में बदलाव कर रहे हैं।
इस संबंध में ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला का कहना है कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्य ग्रह (Rahu Ketu) सदैव एक-दूसरे के समसप्तक रहते हैं। ऐसे में यह दोनों ग्रह एक साथ ही राशि परिवर्तन करते हैं। इसी के चलते जहां राहु का 12 अप्रैल 2022 को देवसेनापति मंगल की राशि मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। वहीं इसी दिन केतु भी दैत्यगुरु शुक्र की राशि तुला में गोचर करेंगे। मेष राशि में राहु और दैत्यगुरु शुक्र की राशि में केतु 18 महीनों तक रहेंगे। ऐसे में राहु-केतु का यह राशि परिवर्तन 6 राशियों के जातकों के लिए यह अत्यंत विशेष व संभल कर चलने वाला रहेगा।
राहु केतु (Rahu Ketu Transit 2022) गोचर 2022
यहां ये जान लें कि राहु 18 साल बाद एक बार फिर मेष राशि में गोचर करेगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 को 11:18 AM पर राहु वृषभ राशि से मेष राशि में परिवर्तन करेगा।
वहीं इसके अलावा केतु भी इस दौरान अपनी राशि में बदलाव करते हुए दैत्यगुरु शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेगा। केतु को ज्योतिष शास्त्र में एक रहस्मय ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह से इस ग्रह का स्वभाव मिलता जुलता है। इस ग्रह की क्रियाएं तांत्रिक होने के साथ ही ये अन्य ग्रहों की तुलना में सर्वाधिक रहस्यवादी माना जाता है। यहां ये बात ध्यान रखें कि केतु केवल अशुभ फल प्रदान नहीं करता है। बल्कि कुछ खास परिस्थितयों में ये शुभ फल भी देता है।
वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार दैत्य ग्रहों के इस परिवर्तन के महीने ही यानि अप्रैल में इन दोनों के पश्चात शनि जो मकर राशि में 24 जनवरी 2020 से गोचर कर रहे हैं। वे भी 29 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलते हुए मकर को छोड़, कुंभ में चले आएंगे।
12 राशियों पर असर
1. मेष राशि- अपने रिश्तों के प्रति मेष राशि के जातकों को इस दौरान सचेत रहना चाहिए। मुमकिन है कि इस समयावधि में आपको इस क्षेत्र में मुश्किलों से दो चार होना पड़े। साथ ही इस समय आर्थिक समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।
2. वृषभ राशि- आपके दांपत्य जीवन में यह समय उथल पुथल लेकर आएगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा के बीच आपमें से कुछ के लिए चल रहा समय कॅरियर में सफलता लाता भी दिख रहा है। इस दौरान आपको घटना-दुर्घटना को लेकर सतर्क रहना होगा। वहीं राहु का गोचर अपके खर्चें बड़ाने के साथ ही आपकी सेहत को भी बिगाड़ देगा।
3. मिथुन राशि- केतु का राशि परिवर्तन आपके रिश्तों में नकारात्मक असर डालेगा। लेकिन, शोधार्थियों के लिए यह गोचर शुभ है। पाचन तंत्र का ध्यान रखना होगा। वहीं राहु का गोचर आपको अचानक से धन दिलाने के साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन में वृद्धि का योग बनाएगा, जबकि व्यपारियों को मुनाफा देगा।
4. कर्क राशि- राहु का ये परिवर्तन आपकी सुख-सुविधाओं में विस्तार लाएगा। आर्थिक स्थित मजबूत होने के बीच इस दौरान आपको नौकरी में कार्यस्थल पर आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। जबकि केतु का यह गोचर छात्रों के लिए शुभ नहीं रहेगा। साथ ही यह घर के माहौल में भी कुछ बिगाड़ लाता दिख रहा है। इस दौरान सोच समझकर ही निवेश करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
5. सिंह राशि- केतु का ये परिवर्तन आपकी कुछ समस्याओं का समाधान करेगा। साथ ही आप अपने लक्ष्य की पूर्ति कर पाएंगे। इस समय परिवार का माहौल अच्छा रहने के साथ ही कार्यस्थल पर भी आपकी उन्नति होगी। जबकि राहु का ये परिवर्तन आपके परिवार में मतभेद करा सकता है। इस दौरान यात्राओं पर अधिक खर्च के बीच भाग्य का साथ मिलने में संदेह है। इसके अलावा इस दौरान आपको नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक संघर्ष भी करना होगा।
6. कन्या राशि- केतु का यह परिवर्तन आपके खचों मे इजाफा करेगा। इस दौरान आपके गले में संक्रमण की संभावना के बीच परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। यात्रा के योग के बीच आपकी नौकरी और व्यापार पर इसका कोई खास असर नहीं होगा। जबकि राहु का गोचर इस अवधि में आपके रुचि गूढ़ रहस्यों में वृद्धि कर सकता है। इस समय व्यापार और नौकरी में कठिन परिश्रम के साथ ही सेहत का ध्यान रखना होगा।
7. तुला राशि- इस दौरान तुला राशि के जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा। वही यदि जातक की कुंडली में राहु और केतु शुभ स्थिति में हैं तो उनके जीवन में विकास और परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
8. वृश्चिक राशि- केतु का यह गोचर आपकी स्थिति को बेहतर बना देगा। इस दौरान धार्मिक यात्रा के भी योग बनाएगा। जबकि राहु का यह गोचर नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति देने के साथ ही व्यापारियों को भी लाभ के अवसर देगा। यह समय कॅरियर की दृष्टि से शुभ रहने के साथ ही इस दौरान आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
9. धनु राशि- यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस समयावधि में आपको भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पनप सकती है। इस दौरान आपका एक गलत फैसला आपको बड़ी धन हानि करा सकता है। उचित रहेगा कि इस दौरान धन संबंधित कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
10. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। जबकि राहु का यह गोचर आपके लिए शुभ होता नहीं दिख रहा है। इस समय पारिवारिक मुश्किलों का सामना करने के अलावा आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
11. कुंभ राशि- राहु का यह गोचर आपमें आत्मविश्वास, सतर्कता और इच्छाशक्ति की वृद्धि करेगा। इस दौरान व्यापार में विस्तार की योजना क साथ ही नौकरीपेशा को तबादले या बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।
जबकि केतु का यह गोचर करेगा आपके भाग्य को कमजोर कर सकता है। इस दौरान आपको ज्यादा मेहनत करने के साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा के भी योग के बीच इस समय आप अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ पा सकते हैं।
12. मीन राशि- यह गोचर मीन के जातकों के लिए प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। केतु का गोचर आपको ध्न के नए स्त्रोत की जानकारी देगा। लेकिन इस दौरान आपको आर्थिक समस्या के अलावा किसी भी जोखिम से बचना होगा है। इस समय आपको वाणी में मधुरता रखनी होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
Must Read :
Published on:
25 Mar 2022 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
