नौ ग्रहों में ( ज्योतिष के ) होने वाले परिवर्तन लगातार अपना प्रभाव जीवन में प्रदर्शित करते हैं। ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष के नौ ग्रहों में से जहां 6 ग्रहों को देवग्रह माना गया है। वहीं केवल 3 ग्रह ही दैत्य,राक्षस या असुर ग्रह के रूप माने जाते हैं। इन असुर ग्रहों में राहु, केतु व दैत्यगुरु शुक्र माने गए हैं। इसके बावजूद देव ग्रहों को ये राक्षस ग्रह कड़ी टक्कर देते हैं।