10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में लू का तांडव, जयपुर में सबसे गर्म रात, इस दिन से मिलेगी राहत

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में लू का असर तेज हो गया है। छह जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया, जबकि कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पांच शहरों में पारा 39 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 10, 2026

Rajasthan Heatwave Intensifies Barmer Crosses 40°C Jaipur Records Season Hottest Night Amid Rising Temperatures

Rajasthan Heatwave (Patrika File Photo)

Rajasthan Weather Update: जयपुर: पश्चिमी गर्म हवाओं के असर से प्रदेश में लू (हीटवेव) शुरू हो गई है। सोमवार को राज्य में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर जिले में इसका प्रभाव देखने को मिला।

मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। वहीं, पांच शहरों में दिन का तापमान 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। केन्द्र ने मंगलवार को भी लू की चेतावनी दी है। राजधानी जयपुर में दिन का पारा 37.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 7.6 डिग्री अधिक रहा।

जयपुर में सबसे गर्म रात, पारा 22 डिग्री पार

प्रदेश में दिन के साथ रात का पारा भी चढ़ रहा है। राज्य में बीते एक दिन में जयपुर में रात का पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा फलोदी में रात का पारा 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बीकानेर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार, 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान

  • बाड़मेर 40.4
  • पिलानी 39.5
  • जैसलमेर 39.0
  • चूरू 39.1
  • बीकानेर 38.6
  • फलोदी 38.6
  • दौसा 38.3
  • कोटा 38.0
  • जयपुर 37.8
  • झुंझुनूं 37.8
  • अजमेर 37.2
  • डूंगरपुर 37.4
  • भीलवाड़ा 36.6
  • सीकर 36.2
  • श्रीगंगानगर 36.2