-अगर आपकी हथेली के बीच में घोड़ा, पेड़, घड़ा या स्तम्भ का चिन्ह बना है तो ये आपकी कुंडली में राजयोग होने का संकेत माना जाता है।
-यदि किसी व्यक्ति का माथा सामान्य से अधिक चौड़ा और विशाल हो, आंखें सुंदर हो, माथा गोल हो और भुजाएं लंबी हो तो उस व्यक्ति के जीवन में राजयोग होने की प्रबल संभावना रहती है।
-जिन लोगों के हाथ में गुरु और मंगल पर्वत उभार लिए हो, मस्तिक रेखा 2 शाखाओं वाली हो, बुध की उंगली नुकीली और लंबी हो और नाखूनों में चमक हो ऐसे व्यक्ति को भी राजयोग का सुख मिलता है।
-यदि हाथ में मस्तक रेखा साफ, स्पष्ट और सीधी होकर गुरु पर्वत की तरफ झुकी हो तो ये भी राजयोग का संकेत माना जाता है।
-जिन लोगों के हाथों में तलवार, पहाड़ या हल का चिन्ह होता है उनके जीवन में भी राजयोग होने की संभावना रहती है और ऐसे जातकों को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
-जिन लोगों के हाथ में धनुष, कमल, चक्र, माला, आसन, ध्वजा, रथ जैसी आकृति बनी होती है ऐसे जातकों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: मई में 4 राशि वालों के लिए बन रहा है 'राजयोग' और 'धनयोग', देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल