11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में रविन्द्रसिंह भाटी ने घटाई बढ़त क्या है स्थिति जानिए पूरा हाल

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की हॉट सीट मानी जाने वाली बाड़मेर- जैसलमेर में चुनाव के ताजा नतीजे में निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रसिंह भाटी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल करीब 43 हजार की बढ़त बनाए हुए​ थे जो अब घटकर 37 हजार रह गई है। हालांकि अभी भी करीब दस लाख मतों की गिनती होनी है। लम्बे समय से बढ़त के बाद अब इसमें कमी आने पर रविन्द्र समर्थक थोड़े खुश नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव के ताजा हाल

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की हॉट सीट मानी जाने वाली बाड़मेर- जैसलमेर में चुनाव के ताजा नतीजे में निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रसिंह भाटी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल करीब 43 हजार की बढ़त बनाए हुए​ थे जो अब घटकर 37 हजार रह गई है। हालांकि अभी भी करीब दस लाख मतों की गिनती होनी है। लम्बे समय से बढ़त के बाद अब इसमें कमी आने पर रविन्द्र समर्थक थोड़े खुश नजर आ रहे हैं।इससे पहले मंगलवार सुबह स्थानीय कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हुई।

राउंड दर राउंड बढ़त

पहले राउंड से ही कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल बढ़त बनाए हुए हैं। राउंड दर राउंड उनकी बढ़त बढती गई। गौरतलब है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस से यहां रालोपा से बायतु विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मेदाराम ने कांग्रेस ज्वाइन की और उनको उम्मीदवार बनाया। भाजपा से यहां केन्द्रीय कृ​षि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व निर्दलीय रविन्द्रसिंह भाटी चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मेदाराम की 43 हजार की बढ़त के बाद यह घटकर 37 हजार रह गई है।