
एमजीएच में निर्मित हॉस्टल भी नहीं कर रहे आवंटितभीलवाड़ा. राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में दो साल से डीएनबी कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर उतर आए। रेजिडेंट्स ने कॉलेज में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। तख्तियां ले रखी थी, जिन पर लिखा था, 6 माह से ना वेतन मिला और ना स्थायी फंड। रेजिडेंट्स ने बेमियादी कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।
प्रदर्शनरत डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 58 रेजिडेंट 2 साल से डीएनबी कर रहे हैं। एमजीएच में नियमित सेवाएं देते हैं। 6 माह से वेतन व स्थायी फंड अटका है। उन्होंने कई बार प्रशासन को लिखित में अवगत कराया। लेखा विभाग को भी बताया। पांच दिन पहले कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एमजीएच परिसर में 2 साल से हॉस्टल तैयार है, लेकिन आवंटित नहीं कर रहे। उन्हें दूर से अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचना पड़ता है।
बजट नहीं आया
बजट नहीं आने से डीएनबी स्टूडेंट को दो माह से वेतन नहीं दिया गया। हमने आगे रिमाइंडर भेज रखा है। जैसे ही बजट आएगा, वेतन दे दिया जाएगा। हॉस्टल बन चुका है लेकिन आरएसआरडीसी ने हैंडओवर नहीं किया। हैंडओवर होने के बाद आवंटन कर दिया जाएगा। डॉ. वर्षा सिंह, प्रिंसिपल, आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज
Updated on:
31 Jul 2024, 8:32 PM IST
Published on:
31 Jul 2024, 8:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.