1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब कारोबारी के मुनीम से 32. 63 लाख रुपए लूटे, बाइक छोड़ी बस से भागे

चामुंडा माता मंदिर (कोटेश्वर कॉलोनी) के पीछे लुटेरों ने मुनीम के स्कूटर को बाइक अड़ाकर रोका उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी, स्कूटर पर टंगा नोटों से भरा बैग खींचकर भाग गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Punit Shrivastava

•

Updated: 6 Aug 2025, 9:47 PM IST

फुटेज में रेकार्ड हुई लूट, मुरैना के लुटेरे पर शक

गुंडे बदमाशों पर पुलिस की नकेल की कवायद में बुधवार को तीन लुटेरों ने सेंध लगा दी। इन लुटेरों ने सुबह 10.30 शराब कारोबारी के मुनीम से गनप्वाइंट पर 32. 63 लाख रुपया लूट लिया। इस साल लूट की यह सबसे बड़ी वारदात है। मुनीम शराब कारोबारी के घर से कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तीनों लुटेरे उनके रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। चामुंडा माता मंदिर (कोटेश्वर कॉलोनी) के पीछे लुटेरों ने मुनीम के स्कूटर को बाइक अड़ाकर रोका उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी, स्कूटर पर टंगा नोटों से भरा बैग खींचकर भाग गए। दिनदहाड़े आम रास्ते पर लूट से पुलिस में हडकंप मच गया। आईजी अरविंद सक्सेना, डीआइजी अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव सहित फोर्स कारोबारी के घर और स्पॉट पर पहुंच गया। दो घंटे लुटेरे की बाइक जलालपुर में पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में मिली है। एक संदेही को भी चिंहित किया है लेकिन रात तक लुटेरे हाथ नहीं आए थे।

टमटम में बैठे थे लुटेरे

मै सुबह विनोद शिवहरे से पैसा लेकर निकला था। चामुण्डा माता मंदिर के पीछे पहुंचकर गली के रास्ते निकलने के लिए मुड़ा था। लुटेरे रास्ते में घात लगाए थे। दो लुटेरे ई रिक्शा में बैठे थे, तीसरा बाइक लिए था। उसने स्कूटर के सामने बाइक अड़ाई तो मैने स्कूटर रोका। सड? किनारे ई रिक्शा खड़ा था। दो लुटेरे उसमें बैठे थे। मेरे ब्रेक लगाते ही यह दोनों लुटेरे फुर्ती से उतरे। इनमें से एक ने मुझ पर तान दिया गोला मारने की धमकी दी। तब तक दूसरे ने स्कूटर पर टंगा कैश से भरा बैग और मेरे स्कूटर की चाबी खींची। तीनों बाइक पर बैठकर भाग गए।
( जैसा शराब कारोबारी के मुनीम आशाराम ने पत्रिका को बताया)

फुटेज में रेकार्ड हुई लूट, मुरैना के लुटेरे पर शक

लूट की वारदात सीसीटीवी में रेकार्ड हुई है। फुटेज में तीन बदमाश आशाराम को घेरकर बैग छीनते दिखे हैं। तीनों ने पहचान के लिए चेहरे पर साफी बांधी थी। लुटेरों की पहचान और भागने के रुट को ट्रक करने के लिए पुलिस ने करीब 70 से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज देखे हैं। इनमें एक प्वाइंट पर लूटा गया बैग लेकर बाइक पर बीच में बैठे लुटेरे का चेहरा साफ दिखा है। उसकी शक्ल मुरैना के लुटेरे कृष्णा शर्मा से मेल खा रही है। संदेही भी घर से गायब है।
पंप पर लावारिस मिली बाइक
32.63 लाख रुपए की लूट कर भागे बदमाश तो नहीं मिले हैं। उनकी बाइक जलालपुर में पेट्रोल पर लावारिस खड़ी मिली है। आशंक है कि मुनीम को बदमाशों ने रैकी कर लूटा है। इसमें उनके और साथी भी शामिल रहे हैं। मुनीम आशाराम से कैश लूटने के बाद तीनों लुटेरे प्लानिंग के हिसाब से जलालपुर तक बाइक से आए हैं। यहां उनकी दूसरी टीम इंतजार में रही है। लुटेरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक को पेट्रोल पंप पर छोड़ा और दूसरे साथियों के साथ शहर के बाहर निकल गए हैं।

लुटेरों की तलाश में टीम लगाईं

शराब कारोबारी के मुनीम से तीन बदमाशों ने पैसा लूटा है। लुटेरों की तलाश में पुलिस की कई टीम लगाई हैं। बड़ी रकम को बैंक तक ले जाने के लिए शराब कारोबारी को भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए था। लुटेरों की पहचान के साथ उनके रुट का भी पता लगाया जा रहा है।
धर्मवीर सिंह यादव एसएसपी ग्वालियर