
त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री से आरटीओ में लगेगी कतारें
धार.
खूब बारिश से खराब हुई फसलों के कारण वैसे तो बाजार ठंडा रहा, लेकिन दीपावली की त्योहारी सीजन में गाडिय़ां खूब बिकी। दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों की खरीदी के बाद इनके रजिस्ट्रेशन का सिलसिला सोमवार से शुरू होना था, लेकिन पूजा पाठ के कारण लोगों को फुर्सत नहीं मिली और आरटीओ में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से खुले दफ्तर के बाद भी मंगलवार तक मामला ठंडा नजर आया। अब आज से नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फाइलों का जत्था बाबूओं से आरटीओ तक पहुंचेगा। इधर आरटीओ में स्टाफ की कमी और नई गाडिय़ों के थोक बंद कामकाज के कारण ड्रायविंग लायसेंस वाले परेशानी में रहेंगे।
टीवीएस शोरूम के संचालक चेतन वाणी के अनुसार दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार में उनके यहां से 120 गाडिय़ां बिकी, वहीं बजाज शोरूम के संचालक राकेश राजपुरोहित के अनुसार इन्ही पांच दिनों में उनके यहां से करीब 280 नई गाडिय़ां बिकी। बाजार से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में इन्ही पांच दिनों में लगभग 1700 दो पहिया गाडिय़ां बिकी तो चार पहिया और भारी वाहनों की संख्या भी जिले भर में करीब 115 बताई जा रही है। पुराने वाहनों के मालिकाना तबादले(खरदी, बिक्री के बाद नाम ट्रांसफर) के लोड के साथ नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लोड को देखते हुए पूरा सप्ताह आरटीओ में भारी लोड रहेगा, जबकि स्टाफ की कमी से दूसरे काम के आवेदकों को परेशानी उठाना पड़ेगी। हालांकि आरटीओ विक्रमसिंह कंग का दावा है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आरटीओ में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी, लेकिन बाबूओं की कमी और लोड के कारण यह संभव नजर नहीं आ रहा है।
Published on:
31 Oct 2019 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
