18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सखी ट्रस्ट ने बेंगलूरु में रोपे 600 पौधे

देश भर में चल रहा पर्यावरण संरक्षण अभियान बेंगलूरु. सखी ट्रस्ट की ओर से 28 मई से 3 जून तक देश के सात राज्यों में 1500 पौधे रोपे गए हैं। इनमें से अकेले बेंगलूरु के विभिन्न इलाकों में 600 रोपे गए हैं। ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रीता घोष प्रमाणिक ने मंगलवार को यहां आयोजित पत्रकार सम्मेलन […]

less than 1 minute read
Google source verification

देश भर में चल रहा पर्यावरण संरक्षण अभियान

बेंगलूरु. सखी ट्रस्ट की ओर से 28 मई से 3 जून तक देश के सात राज्यों में 1500 पौधे रोपे गए हैं। इनमें से अकेले बेंगलूरु के विभिन्न इलाकों में 600 रोपे गए हैं। ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रीता घोष प्रमाणिक ने मंगलवार को यहां आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका एनजीओ पर्यावरण स्वच्छ करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत पॉलिथिन मुक्त करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उनका एनजीओ कोलकाता, दुर्गापुर, मैसूरु, दिल्ली, नोएडा व रोहतक में अभियान के तहत पौधरोपण कर चुका है। इनमें नीम, महोगली, जामुन व आम के पौधे रोपे गए हैं। आगामी 6 व 7 जुलाई को पुणे में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 6 जुलाई को पौधरोपण तथा 7 जुलाई को प्लास्टिक फ्री ड्राइव के तहत स्कूल कॉलेज के बच्चों को कार्यशाला में इसके दुष्प्रभाव बताए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सखी ट्रस्ट एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन हैं जो महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, पेशेवर मार्गदर्शन, चिकित्सीय ध्यान और उन महिलाओं के लिए उपचार से संबंधित लक्ष्यों की दिशा में काम कर रहा है, जो अपने जीवन में आगे बढऩे में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। पौधे लगाने के पीछे मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना और लोगों और ग्रह दोनों की भलाई को बढ़ाना है। वर्तमान में संगठन की पूरे भारत में काम करने वाले सदस्यों की एक टीम है। इनमें बेंगलूरु, मैसूरु, मुंबई और पुणे, कोलकाता, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, जबलपुर, चंडीगढ़ और त्रिपुरा शामिल हैं।