
अगस्त में इन राशि के लोगों की बढ़ सकती है सैलरी, नौकरी बदलने से मिलेगा लाभ
August Horoscope 2022: अगस्त का महीना कई राशि वालों की किस्मत खोलने वाला साबित होगा। बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह अपना-अपना स्थान बदलेंगे। बुध 1 अगस्त में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 7 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा। फिर मंगल 10 अगस्त में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य 17 अगस्त में अपनी स्वराशि सिंह में गोचर शुरू कर देंगे। 21 अगस्त को बुध फिर से राशि बदलकर कन्या राशि में आ जायेंगे वहीं शुक्र 31 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव।
वृषभ राशि: इस महीने आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी बदलने के लिए समय बेहद उपयुक्त है। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो बेहद ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने वाला है। पुराना फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के प्रबल आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अच्छा धन संचित करने में सफल रहेंगे। आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में खुशियां और समृद्धि आएगी।
कर्क राशि: इस महीने आपकी सैलरी बढ़ने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार रहेंगे। पारिवारिक जीवन का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शिक्षा के लिहाज से समय काफी अनुकूल है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर सराहना होगी।
सिंह राशि: भाग्य का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इसमें भी सफलता मिलेगी। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं इन 3 नाम की लड़कियां, पति के दिल पर करती हैं राज
Updated on:
31 Jul 2022 01:09 pm
Published on:
31 Jul 2022 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
