22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपको भी आते हैं पानी के सपने, तो समझ लें आप जल्द होने वाले हैं….

कुछ विशेष चीजों का सपनों में दिखना जो देते हैं ये संकेत

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Nov 18, 2019

अगर आपको भी आते हैं पानी के सपने, तो समझ लें आप जल्द होने वाले हैं....

,,

सपने हर व्यक्ति देखता है, लेकिन सपने पूरे कुछ ही लोगों के होते हैं। क्योंकि सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जिनका मन निर्मल और साफ होता है। माना जाता है कि साफ मन वाले व्यक्ति की भगवान भी सहायता करते हैं और जिस व्यक्ति जिस व्यक्ति के साथ भगवान होते हैं वे किसी ना किसी रुप में उसे अपने भविष्य के संकेत देते रहते हैं।

पढ़ें ये खबर- क्या आप भी हाथों की लकीरों के हिसाब से करते हैं हर काम, तो जान लें क्या है इनमें खास

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को सपने तब आते हैं जब वह गहरी नींद में होता है। हमारी इंद्रियां सुप्त अवस्था में ज्यादा जागृत होती है। जिससे की हम अपने अंतरमन की बात को सपनों के माध्यम से समझ सकते हैं। लेकिन सपनों को समझने की क्षमता हमें बहुत गहराई में विश्लेषण के बाद ही नजर आती है। जिसके बाद हम सपनों का मतलब व संकेत समझ पाते हैं। तो आइए कुछ विशेष चीजों का सपनों में दिखना जो देते हैं धन के संकेत...

पढ़ें ये खबर- सुबह-सुबह भूलकर भी ना लें ये नाम, वरना दिन भर रहना होगा भूखा

पानी

अगर कोई व्यक्ति सपने में पानी देखता है, तो इसका संबंध धन संकेत माना जाता है। लेकिन धन आएगा या जायेगा इसका आंकलन हम पानी व उससे संबंधित अवस्था से पता लगाते हैं। अगर आप सपने में बारिश होते देखें या फिर कुंए में स्वंय पानी भरते दिखें तो यह जल्द ही धनलाभ का संकेत देता है। वहीं यदि आप सपने में तैरना देखते हैं तो यह धन आने के संकेत देता है और सपने में नदी या समुद्र-दर्शन दिखाई दे तो ये अकस्मात धन प्राप्ति का संकेत होता है।

सफेद रंग

सपने में अगर सफेद रंग या उससे संबंधित कोई वस्तु दिखाई देती है तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। सफेद रंग से जुड़े सपने देखना मतलब सुख-समृद्धि, शांति, का संकेत होता है। तो अगर आपको सपने में सफेद कपड़े, सफेद ध्वजा, शंख और चंद्रमा दिखाई दे तो इसका समतलब आपको जल्द ही प्रचुर मात्रा में धन मिलने वाला है।

फल

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आपके हाथों में अचानक फल टपके या फिर आपके फल वाले पेड़ जैसे- आंवला, अनार, सेब, नारियल, सुपारी आदि के दर्शन हों तो यह शुभ सपना होता है। इन सपनों से धन आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन अगर सपने में केला नजर आये तो यह अशुभ सपनों में गिना जाता है। यह सपना मृत्यु का संकेत देता है।

फूल

अगर आपको सपने में इन विशेष फूलों के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ भविष्य में अपार धन-संपत्ति का स्वामी माना जाता है। विशेष फूलों में ये शामिल हैं- सफेद कमल, लाल कमल, केतकी, मालती, नागकेसर, चमेली, चांदनी एवं गुलमोहर के फूल आदि इन्हें देखना मतलब अपार धन प्राप्ति होना।

पशु

किसी पशु को सपने में देखना धनागमन का संकेत देता है। खासकर हाथी, गाय, घोड़ा, बैल, बिच्छू, बड़ी मछली, सफेद सांप, बंदर और कछुआ देखना अचानक धन प्राप्ति होती है।

अनाज

अगर किसी व्यक्ति को सपने में अनाज दिखाई देता है जैसे- चावल, मूंग, जौ, सरसों आदि या फिर वो स्वयं को अनाज के ढेर पर चढ़ता हुआ देखे तो यह भी उसकी उन्नती और धन लाभ का संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन प्राप्ति होने वाली है।