
सपने हर व्यक्ति को आते हैं, लेकिन आने वाली चीजें किसी के भी हाथ में नहीं होता। सभी को सपनों में अलग-अलग चीजें नजर आती है और सभी का मतलब भी अलग होता है।
दरअसल, स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में दिखने वाली तीजें हमें हमारे भविष्य की तरफ इशारा करती है। चाहे वो शुभ हो या अशुभ लेकिन हर एक सपने के पीछे आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होता है। आइए आज जानते हैं सपने में सांप देखने का मतलब क्या होता है और भविष्य में क्या आपके साथ होगा...
आपका पीछा करते दिखे सांप
स्वप्नशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आपको ऐसा सपना आता है जिसमें सांप आपका पीछा कर रहा है तो आप इस बात का ख्याल रखें कि आपका आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा होने वाला है। यह सपना अशुभ माना जाता है।
अगर सपने में दिखाई दे सफेद रंग का सांप
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति को अगर सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब जल्द ही आर्थिक जीवन में तरक्की या फिर धन लाभ का संकेत देता है।
सपने में उड़ता हुआ सांप देखना
वहीं अगर आपको अपने सपने में उड़ता हुआ सांप दिखाई देता है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उड़ता हुआ सांप धनहानि और आर्थिक तंगी की तरफ ईशारा करता है। यानी भविष्य में आपको आर्थीक नुकसान झेलना पड़ सकता है और शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।
सपने में बार-बार दिखाई देता हो सांप
अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार सांप दिखाई देता है तो यह अशुभ माना जाता है क्योंकि स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में बार-बार सांप देखना कुंडली में कालसप्र दोष का होना दर्शाता है, वही इस दोष का आपको जल्द उपाय करवाना उचित होगा।
Updated on:
13 Dec 2019 04:34 pm
Published on:
13 Dec 2019 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
