6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद होने वाला है सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, जल्दी बनाएं प्लान वरना करना पड़ेगा महीनों इंतजार

Satpura Tiger Reserve : अगले महीने से जंगल सफारी के शौकीन पर्यटकों को वन्य प्राणियों को देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अगले महीने से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट बारिश के सीजन के चलते बंद कर दिए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jun 2024, 10:01 AM IST

Satpura Tiger Reserve

Satpura Tiger Reserve : टाइगर स्टेट ( tiger state ) के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले ( Narmadapuram District ) में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए घूमने का ये आखिरी महीना है। अगले महीने से जंगल सफारी ( Jungle Safari ) के शौकीन पर्यटकों को वन्य प्राणियों को देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अगले महीने से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट बारिश के सीजन के चलते बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा ये सीजन जंगली जानवरों की ब्रीडिंग का भी रहता है। ऐसे में टाइगर रिजर्व के गेट अक्टूबर महीने में खुलेंगे। कुल मिलाकर अगले महीने से करीब 3 महीने से अधिक समय सैलानी वन्य प्राणियों का दीदार नहीं कर सकेंगे और न ही यहां आने वाले पर्यटकों के सबसे पंसंदीदा स्थान मड़ई और चूरना रेंज घूम सकेंगे।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने मीडिया चर्चा में कहा कि वन प्राणियों को देखने के लिए पर्यटकों को अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अक्टूबर से लेकर जून तक पर्यटक बड़ी संख्या में वन्य प्राणियों को देखने आते हैं। बताया जा रहा है कि अगर जून महीने के आखिरी दिनों में भी अगर तेज बारिश नहीं होती तो फिर जुलाई के महीने में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट बंद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान का आज भोपाल में ग्रैंड वेलकम, इन रास्तों से गुजरेगा भव्य रोड शो

क्यों बंद किए जाते हैं बारिश में अंदर जाना खतरे से खाली नहीं

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट मानसून शुरू होते ही बंद कर दिए जाते हैं, क्योंकि मानसून में टाइगर रिजर्व के अंदर जिप्सी नहीं चल पाती। रिजर्व में कच्ची सड़क और छोटी-छोटी नदियां हैं, जिन पर पानी आने से वाहनों का चल पाना संभव नहीं रहता। इसलिए मानसून शुरू होते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट बंद कर दिए जाते हैं। यहां पर सड़क अस्त-व्यस्त हो जाती है। इसके अलावा बारिश में वन्य प्राणियों की सुरक्षा कड़ी कर दी जाती है। साथ ही पेट्रोलिंग भी की जाती है। बारिश में कई जानवर इधर-उधर भागते हैं, इसलिए आम लोगों को टाइगर रिजर्व में जाना प्रतिबंधित कर दिया जाता है। मानसून की विदाई के बाद ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का द्वार दोबारा खोल दिया जाता है।