14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि के परिवर्तन का असर- पहले शनि करेंगे मंगल के नक्षत्र में प्रवेश, फिर होगा शनि की राशि में मंगल का गोचर

शनि के फरवरी 2022 में उदय का आप व आपके अपनों पर प्रभाव

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Feb 17, 2022

shani feb 2022 to march 2023 effects

shani feb 2022 to march 2023 effects

Shani ka Rashi Parivartan : साल 2022 के जहां शनि राजा है वहीं ये साल शनि (Shani Dev) को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण भी है। शनि का इसी साल जहां राशि परिवर्तन भी होगा, वहीं इससे पूर्व शनि का नक्षत्र परिवर्तन होने के अलावा शनि का उदय फरवरी 2022 में मकर राशि में होगा।

पंडित एके शुक्ला के अनुसार जहां शनि की चाल अत्यंत हल्की यानि धीमी है, वहीं इसका किसी भी तरह का परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। अत्यंत धीरी चाल होने के चलते ही शनि एक राशि से दूसरी राशि में जानें पर लगभग ढ़ाई वर्ष का समय लेते हैं।

ऐसे में शनि का राशि परिवर्तन साल 2022 में होने वाला है। शनि इस परिवर्तन से पूर्व जहां मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे, तो वहीं जनवरी 2022 में अस्त हुए शनि का 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार न्याय के देवता शनि के नक्षत्र परिवर्तन व उदय होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में जहां शनि देव कुछ राशियों को अतिशुभफल प्रदान करेंगे, तो वहीं कुछ राशियों को शनि बेहद शानदार सफलता प्रदान करते दिख रहे हैं।

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2022 (Shani Nakshatra Transit 2022)
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनिदेव शनिवार, 22 जनवरी 2021 से अभी तक श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके पश्चात शुक्रवार,18 फरवरी 2022 को शनि देव श्रवण नक्षत्र से मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। धनिष्ठा नक्षत्र में शनि साल 2023 के 15 मार्च तक रहेंगे।

Must Read- मध्य रात्रि में होगा शनि का उदय, अब मिलेगा पापियों को दंड

धनिष्ठा नक्षत्र कौन सा है? (Dhanishtha Nakshtra)
ज्योतिष जानकारों के अनुसार आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा 23वें स्थान पर आता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल हैं और देवता वसु हैं। यह नक्षत्र 4 तारों का समूह है। प्राचीन भारत में धनिष्ठा को श्रविष्ठा कहते थे। धन संपदा से पूर्ण ही धनिष्ठा का अर्थ होता है।

मकर राशि और कुंभ राशि को जोड़ने वाला नक्षत्र धनिष्ठा है, इसलिए धनिष्ठा नक्षत्र जिन लोगों की मकर और कुंभ राशि है, उन लोगों का हो सकता है।

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

1. मेष : राज्य पक्ष से जुड़े मामलों में लाभ होगा।

2. वृषभ : भाग्योन्नति के साथ ही रुके कार्यों में प्रगति होगी।

संबंधित खबरें

3. मिथुन : पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

4. कर्क : मित्रों का सहयोग के बीच आर्थिक प्रगति होगी।

5. सिंह : मांगलिक व संपत्ति से संबंधित कार्य होंगे।

6. कन्या : सहयोगी से लाभार्जन होगा।

7. तुला : प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी।

8. वृश्चिक : भाई बहन का सहयोग के बीच प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव।

9. धनु : धन आगमन की रुकावट खत्म होने के साथ ही आर्थिक मोर्च पर सफलता मिलेगी।

10. मकर : योजना अनुसार कार्य करने से नए कार्यों में सफला मिलेगी।

11. कुंभ : धोखों से सावधान रहने के साथ ही विश्वसनीयता पर ध्यान दें।

12. मीन : मांगलिक कार्यों की परिवार में रूप रेखा बनेगी।

MUST READ : शनिदेव - कहीं आप पर भारी तो नहीं? ऐसे पहचानें

शनि के फरवरी 2022 में उदय का प्रभाव-
कर्म व न्याय का देवता शनि इसी साल के जनवरी में अस्त हुए और अब 24 फरवरी 2022 को उनका उदय होने जा रहा है। पंडित शुक्ला के अनुसार शनि उदय के साथ ही 5 राशि वालों को नए अवसर मिलने शुरू हो जाएंगे।

1. मेष राशि-
शनि का उदय आपके कर्म, कॅरियर भाव में उन्नति के साथ ही भाग्य में वृद्धि करेगा। ऐसे में इस समय कार्यस्थल पर आपको बड़ा पद मिल सकता है, इसके अलावा नौकरी का कहीं से प्रस्ताव आ सकता है। जबकि नौकरीपेशा वालों की आय में वृद्धि और व्यापारियों को मुनाफा होगा।

2. वृषभ राशि-
शनि का उदय आपकी कुंडली में राज योग का निर्माण करेगा। ऐसे में कामों में इस दौरान आपको सफलता प्राप्त होगी।

3. कर्क राशि-
शनि का उदय आपको पार्टनरशिप के काम में इस समय सफलता दिला सकता है। इस दौरान जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने के अलावा शनि से जुड़े व्यापार ( लोहा, तेल और खदान ) करने वाले जातकों के लिए खास लाभप्रद रहेगा।

Must Read-शनिवार के दिन ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न और पाएं कष्टों से मुक्ति

4. तुला राशि -
शनि का उदय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार करेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों को सराहना मिलेगी।

5. मकर राशि -

शनि का उदय आपको राजसत्ता प्रदान करेगा। राजनीतिक लोगों को बड़े पद की प्राप्ति के साथ ही व्यापारियों को नई डील लाभांवित कर सकती है। शेयर में निवेश का लाभकारी होने के साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि संभव।

शनि की राशि में मंगल का गोचर फरवरी 2022-
शनि के परिवर्तन के चंद दिनों बाद ही देवसेनापति मंगल 26 फरवरी 2022 को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। साहस, ऊर्जा, जमीन, विवाह के कारक ग्रह मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ बड़ा बदलाव करेगा। इसका प्रभाव समस्त 12 राशियों पर होगा। जहां कुछ राशियों के लिए मंगल का यह परिवर्तन अच्छा रहेगा, वहीं 3 राशियों के लिए यह मंगल का गोचर परेशानी कारक रह सकता है।

Must Read- साल 2022 के राजा शनि का 2023 तक रहेगा विशेष प्रभुत्व और इन्हें मिलेगी शनिदेव से राहत

पंडित शुक्ला के अनुसार मंगल ग्रह ये गोचर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में हो रहा है। तो चलिए जानते हैं मंगल का ये राशि परिवर्तन किन राशि के जातकों के लिए परेशानी पैदा करने वाला रहेगा।

इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा बेहद सतर्क

कर्क राशि (Cancer):
इन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर उचित नहीं कहा जा सकता। मंगल के इस राशि परिवर्तन से इनके जीवन में विवाह, पार्टनरशिप और कॅरियर से जुड़ी परेशानियों में इजाफा होगा। उचित रहेगा कि इस राशि के जातक पार्टनरशिप से जुड़े निर्णयों को कुछ समय के लिए टाल दें। साथ ही जीवनसाथी से भी अच्छा व्‍यवहार करें।

धनु राशि (Sagittarius):
मंगल का गोचर इस राशिवालों की आर्थिक स्थिति पर असर डालेगा। जिसके चलते संपत्ति संबंधी कोई विवाद हो सकता है। उचित होगा कि इस समय वाणी पर नियंत्रण रखें। साथ ही हर मामले को शांति से बातचीत के द्वारा निपटाने का प्रयत्न करें। पैसे के लेन-देन में काफी सावधानी रखने के अलावा इस दौरान उधार में दिया पैसा वापस नहीं आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius):
आपके लिए भी मंगल का यह गोचर ठीक नहीं है, उचित होगा कि इस दौरान अहम निर्णय लेने से बचें और कोई बड़ी डील फाइनल करने से दूर रहें। नौकरीपेशा सीनियर्स से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। इस समय यात्राओं के विशेष नतीजे नहीं निकलेंगे। उचित होगा कि यह अवधि धैर्य के साथ व झगड़े-विवाद से बचते हुए निकालें।