6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Rashi Parivartan 2022- नए साल 2022 के राजा शनि की है हर राशि पर नजर, जानें आपके अपनों पर पूरे साल इसका असर

Saturn effects on all zodiac full year 2022 : शनि पूरे साल 2022 में किस राशि को देंगे क्या फल?

12 min read
Google source verification
Saturn effects on all zodiac full year 2022

Saturn effects on all zodiac full year 2022

Shani Rashi Parivartan effects 2022 : साल 2022 और अप्रैल 2022 से शुरु होने वाले हिंदू नववर्ष यानि संवत्सर 2079 के राजा न्याय के देवता शनिदेव ही रहेंगे। अपनी धीमी गति और कर्म अनुसार न्याय का फल देने वाले देव के रूप में प्रसिद्ध शनिदेव दंड के विधान पर कार्य करते हुए इस आने वाले नए साल के राजा होने के चलते साल 2022 में अपना विशेष प्रभाव रखेंगे। जिसके चलते इस साल जहां वे कई राशि के जातकों को दंड प्रदान करेंगे तो वहीं कई राशि के जातकों को अपना आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे।

ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार शनि ग्रह अपनी गति व दृष्टि के चलते जहां राशि परिवर्तन से पूर्व ही अपना असर दिखाना शुरु कर देते हैं, वहीं राशि परिवर्तन के बाद भी कुछ समय तक इनका असर जातक पर बना रहता है।

यहां एक बात खासतौर से समझ लें कि शनि ग्रह के परिणाम धीमे लेकिन अत्यंत प्रबल होते हैं, वहीं इनका असर जातकों की जन्म कुंडली में शनि के स्थान पर निर्भर करता है।

जातक की कुंडली में शनि किस भाव में स्थित है, इससे भी परिणाम प्रभावित होते हैं। न्याय के देवता शनि के संबंध में मान्यता है कि यह अच्छे कर्म करने वालों को सकारात्मक और बुरे कर्मों या अवैध कार्यों में शामिल लोगों को नकारात्मक परिणाम देते हैं।

शनिदेव के संबंध में मान्यता है कि यह एक शिक्षक के रूप में होने के साथ ही कर्म भाव के भी कारक होते हैं। वहीं यमदेव के भी शनिदेव के भाई होने के चलते, यह जातकों द्वारा किए गए कर्मों के हिसाब से मूल्यांकन करके दुनिया को संतुलित करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार शनिदेव को दो राशियों मकर और कुंभ का स्वामित्व प्राप्त है। शनि के लक्षणों का ये दोनों राशियां मुख्यत: प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं शनिग्रह शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में उच्च के होते है। और इनकी शुक्र से विशेष मित्रता भी होती है।


शनि गोचर 2022 तिथि-


























ग्रह: राशि से: राशि में: तिथि: दिन
शनि: मकर: कुंभ: 29 अप्रैल: शुक्रवार
शनि: कुंभ: मकर: 12 जुलाई: मंगलवार

तो आइए जानते है कि आने वाले नए साल 2022 में शनि गोचर किस प्रकार रहेगा और सभी 12 राशियों पर इसका कौन सा प्रभाव देखने को मिलेगा।

Must Read-अगले तीन साल तक शनिदेव इन राशि वालों को देंगे विशेष परिणाम

1. मेष राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
वर्ष 2022 की शुरुआत में शनि आपके 10वें भाव यानि कर्म भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में पेशेवर जीवन में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान आपको वे मौके भी मिल सकते है, जहां आप अपनी क़ाबिलियत साबित कर सकें। प्रशासनिक, कानून व ईंधन से जुड़े विभागों के कार्य करने वालों के लिए ये अवधि अनुकूल रह सकती है। अप्रैल 2022 में शनिदेव आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव यानि आय और लाभ के स्थान पर गोचर करेंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।

वेतन में वृद्धि या किसी प्रकार का प्रोत्साहन आपको इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारों या नई नई जॉब में आए जातकों के अलावा अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे जातकों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आप उत्साह से लबरेज रह सकते हैं। मेष राशि के सरकारी कर्मचारी के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप सम्मान पा सकते हैं या आपके कार्यों की सराहना की जा सकती है। ध्यान रहे जुलाई 2022 में शनि वापस आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे और इस दौरान शनि का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में बदला हुआ नज़र आ सकता है। यह समय कार्यक्षेत्र में आपकी छवि व प्रतिष्ठा को ख़राब कर सकता है।

उपाय:अपने नहाने के पानी में कुछ काले तिल अवश्य डालें।

2. वृषभ राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
वर्ष 2022 की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों के नौवें भाव यानि भाग्य भाव से शनि गोचर करेंगे। ऐसे में इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। शनि का इस भाव में आनाना आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आपके कार्यों को लोग नज़रअंदाज़ नहीं कर सकेंगे।

इस समय सकारात्मक परिणामों के लिए मुमकिन है कि आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़े लेकिन, ये सामने आएंगे अवश्य। वहीं शनिदेव अप्रैल 2022 के अंत में आपके दसवें भाव यानि कर्म भाव में गोचर करेंगे, ये समय आपके पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। इसके बाद एक बार फिर शनि आपके भाग्य भाव यानि नौवें भाव में गोचर करेंगे, यह समय कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। इस दौरान आपके स्थानांतरण की संभावना है।

उपाय:मध्यमा उंगली में किसी जानकार की सलाह पर लोहे का छल्ला पहनें।


3. मिथुन राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2022 के प्रारंभ में शनि आठवें भाव में गोचर करेगा। माना जाता है कि ऐसा शनि, जातक के अंदर गूढ़ रहस्य और विज्ञान को जानने की तीव्र इच्छा पैदा करता है। इसके अलावा शनि की ये स्थिति दुःख और दर्द को कम करने के लिए वैकल्पिक उपचार करने की तरफ़ झुकाव उत्पन्न करती है।

इस दौरान आपके अत्यधिक विचारशील होने के साथ ही किसी भी कार्य को लेकर आपकी प्रतिक्रिया काफ़ी धीमी रहने की आशंका है। उचित होगा कि आप इस दौरान लगातार व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। साथ ही योग आपके जीवन में सामान्य स्वास्थ्य और जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। वहीं शनिदेव अप्रैल 2022 में आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा, ऐसे में आपके पुराने रुके हुए कार्य में प्रगति आने की संभावना है। इस दौरान आप काफ़ी धैर्यवान और शांत रह सकते हैं।

इस अवधि में काम के चलते विदेश यात्रा के भी प्रबल योग के बीच आप अपने कॅरियर और आमदनी में वृद्धि के लिए अत्यधिक मेहनत करते नज़र आ सकते हैं। जबकि इस दौरान आपकी छोटे भाई-बहन या दोस्तों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। वहीं शनि एक बार पुन: जुलाई 2022 में आपके 8वें भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते कुछ पुराने रोग पुन: उभर सकते हैं। उचित होगा इस दौरान अपनी हड्डियों का विशेष ख़याल रखें।

उपाय:शनिवार के दिन भगवान शनि के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं।

Must Read- Shani Transit 2022- नए साल 2022 में राजा शनि करेंगे न्याय, जानें शनि की चाल और किन्हें देते हैं दंड

4. कर्क राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनिदेव अप्रैल 2022 के अंत तक कर्क राशि के जातकों के 7वें भाव में स्थित रहेगा। ऐसे में इस अवधि में आपको वैवाहिक आनंद को लेकर अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध इस दौरान बहुत ज़्यादा सौहार्दपूर्ण रहते नहीं दिख रहे हैं। इस अवधि में आप खुद को जीवनसाथी द्वारा नज़रअंदाज़ किए जाने के भाव को महसूस कर सकते हैं। विवाह करने के इच्छुक कर्क राशि के जातकों को इस दौरान अपने जीवनसाथी को ढूंढने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अप्रैल 2022 के बाद आपके आठवें भाव में शनि का गोचर पेशेवर समस्याओं में इजाफा करता दिख रहा है। इस दौरान आपके कर्मचारी या सहयोगी आपके खिलाफ़ कोई साजिश रच सकते हैं। इस दौरान निजी जीवन में भी आपके और आपके साझेदार या जीवनसाथी के बीच आपके मित्रों या फिर रिशतेदारों की वजह से ग़लतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं। वहीं जुलाई 2022 में एक बार फिर शनि के सातवें भाव में वापस गोचर करने से यह समय आपके वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल रह सकता है।विवाहित कर्क राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में चल रहे पुराने मतभेद इस अवधि में ख़त्म हो सकते हैं।

उपाय:शनिवार को ज़रूरतमन्द और ग़रीब लोगों को चप्पल और काले कपड़े दान में दें।

5. सिंह राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनि साल 2022 की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के 6ठे भाव में स्थित रहेगा। कानूनी प्रक्रियाओं में उलझे, सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में फैसले उनके पक्ष में आते दिखेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में उनकी मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है। विवाहित जातकों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। आप दोनों इस दौरान एक दूसरे की बातों को समझने में असमर्थ रह सकते हैं।

शनि का अप्रैल 2022 के अंत में आपके 7वें भाव में गोचर उन जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है जो साझेदारी में कार्य करते हैं। वहीं इस अवधि में उन जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है, जो जीवनसाथी की तलाश में हैं। जबकि जुलाई 2022 में एक बार फिर शनि आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। उचित होगा कि इस दौरान अपनी सेहत का ख़ास ख़याल रखें, अन्यथा कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। यह समय उन जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है जो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर कानूनी मामलों से जुड़े किसी पेशे में हैं। नौकरी करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है।

संबंधित खबरें

उपाय:हर शनिवार को शाम के समय काले कुत्ते को दूध और रोटी खिलाएं।


6. कन्या राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
वर्ष 2022 की शुरुआत में शनि आपके पांचवें भाव से गोचर करेंगे। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छी साबित नहीं हो सकती है, इसका कारण यह है कि इस दौरान उन्हें अपनी पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान जो भी जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय तुलनात्मक रूप से बेहतर रहने की संभावना है। इस दौरान संघर्ष करने की भावना उन्हें हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बना सकती है। वहीं जुलाई 2022 में शनि कन्या राशि के छठे भाव में गोचर करेगा, ऐसे में यह समय लॉ, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और प्रशासनिक नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

इस समय आपको अच्छे मौके मिलने की संभावना है। नौकरी वाले जातकों के भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। इस दौरान कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों के चलते आपको किसी प्रकार का प्रोत्साहन या फिर वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में बदलाव चहने वाले जातकों को भी यह अवधि सकारात्मक परिणाम दे सकती है। जबकि जुलाई 2022 के अंत में शनि आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। उचित होगा कि इस दौरान अपने बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करें। वहीं आर्थिक लाभ के लिहाज से यह अवधि आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित हो सकती है। इस दौरान आप अपने अटके हुए धन को सफलतापूर्वक निकालने में सक्षम हो सकते हैं या फिर किसी प्रकार का अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

उपाय: पीपल के पेड़ पर मंगलवार और शनिवार की शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Must Read - HAPPY NEW YEAR 2022 : इस नए साल 2022 की शुरुआत पर पहले दिन क्या करें व क्या न करें?

7. तुला राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनि साल 2022 के शुरुआत में तुला राशि वालों के लिए 4थे भाव में स्थित होगा। इस समय घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद के साथ ही किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा भी सकता है।जो जातक इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान पर विस्थापित होने की योजना बना रहे हैं, उनका यह फ़ैसला सही साबित हो सकता है क्योंकि यह विस्थापन आपके जीवन में आनंद और ख़ुशी ला सकता है। इस समय आपकी अपनी मां के साथ आपसी समझ को लेकर कोई समस्या हो सकती है।

उचित होगा कि इस समय अपनी मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वहीं अप्रैल 2022 में शनि आपके 5वें भाव से गोचर करेगा जो कि छात्रों के लिए अनेक सकारात्मक परिणाम ला सकता है। अपने घर से निकलकर बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना है। वहीं जो जातक ख़ुद के व्यवसाय में हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं जुलाई 2022 में शनि वापस आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। जिसके चलते इस समय यदि आप अपना घर बनाने या ज़मीन ख़रीदने की योजना बनाते हैं तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उपाय:शनिवार के दिन काले या नीले रंग के वस्त्र पहनें।

8. वृश्चिक राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनि इस साल 2022 के शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव से गोचर करेगा। यह समय आपको कठिन परिश्रम करने के लिए अधिक सक्रिय बना सकता है। इस दौरान आपके साहस,सामर्थ्य और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आपके संबंध अपने छोटे भाई-बहनों से बहुत अच्छे रहने की संभावना के बीच इस समय वे हर प्रयास में आपका सहयोग कर सकते हैं। इस दौरान आप साहसिक और खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप अपनी शारीरिक फिटनेस का भी ख़ास ख़याल रख सकते हैं।

इस दौरान आपके संबंध अपने दोस्तों से बहुत अधिक सौहार्दपूर्ण रहते नहीं दिख रहे हैं, जिसके चलते आपको इन रिश्तों में थोड़ी खटास का सामना कर सकते हैं। वहीं जुलाई 2022 में शनि आपके चौथे भाव से गोचर करेगा, जिसके कारण पढ़ने वाले जातकों के अध्ययन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। वे जातक जो ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें इस अवधि में रुकावट या ठहराव का सामना करना पड़ सकता है। जबकि जुलाई 2022 में शनि वापस आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा, इस दौरान आप कुछ अनुत्पादक और थकाऊ यात्राओं की योजना बना सकते हैं। साथ ही अपने ख़र्चों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

उपाय:भगवान शनि के मंदिर में हर शनिवार को काली दाल का दान करें।

9. धनु राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनि इस साल 2022 की शुरुआत में आपके दूसरे भाव यानि धन भाव से गोचर करेगा। जिसके चलते इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि के साथ ही आप अधिक बचत करने में सक्षम रह सकते हैं। विदेश जाने की योजना बना रहे जातकों को इस अवधि में कई मौके मिल सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस दौरान आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके संबंध अपने परिवार से विशेष रूप से अपनी मां के साथ अधिक मजबूत रह सकते हैं। एकल जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को इस दौरान अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं इसके बाद शनि आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जो कि आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि कर सकते हैं।

आपका झुकाव इस दौरान शास्त्रों को जानने की ओर रहने के अतिरिक्त आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। यह अवधि गर्भ धारण की योजना बना रहीं विवाहित महिलाओं के लिए भी अनुकूल रह सकती है। वहीं अप्रैल 2022 में एक बार फिर शनि आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा, जिससे आपको इस दौरान किसी प्रकार का आकस्मिक लाभ या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यह अवधि किसी प्रकार का शोध कार्य कर रहे जातकों के लिए भी अनुकूल रह सकती है।

उपाय:किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को शनिवार के दिन सरसों का तेल का दान करें।

Must Read -शत्रु नहीं मित्र हैं शनिदेव, ऐसे समझें

10. मकर राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनि इस साल 2022 की शुरुआत में आपकी राशि के लग्न में गोचर करेगा। यह गोचर आपके जीवन में अनुशासन व कठिन परिश्रम ला सकता है। इस दौरान आप कई अधिक स्रोतों से आमदनी करने में सक्षम हो सकते हैं। कानून, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या सचिवालय की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में अपनी तैयारी को लेकर अधिक दृढ़ निश्चयी होना होगा और अपने लक्ष्य की ओर अधिक केन्द्रित होना होगा। वहीं पेट्रोलियम उद्योग से जुड़े लोगों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

इस दौरान अपनी सेहत का ख़ास ख़याल रखें क्योंकि इस अवधि में आप शरीर दर्द और जोड़ों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। वहीं इसके बाद अप्रैल 2022 में शनि आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा और यह समय व्यापार करने वालों व अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान शानदार मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

जबकि जुलाई 2022 से शनि वापस आपकी लग्न राशि में गोचर करेगा। इस दौरान एकल जीवन व्यतीत कर रहे जातक विवाह करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए इस अवधि में मनपसंद व्यक्ति से विवाह के योग बन रहे हैं। गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य समस्या से निदान पाने की संभावना है। उचित होगा कि इस दौरान किसी से भी बात करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, और सोच समझकर शब्दों का चयन करें।

उपाय:भगवान शिव की पूजा करें।

11. कुंभ राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस साल के शुरुआत में शनि बारहवें भाव यानि व्यय भाव में रहेगा। ऐसे में यह समय उन छात्रों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है जो विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं। पुरानी बीमारी से जूझ रहे जातकों को इस अवधि में बार-बार इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आप अपने आम ख़र्चों में कटौती कर सकते हैं। उचित होगा कि इस अवधि में अपने पैरों का विशेष ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आप विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं।

वहीं अप्रैल 2022 में शनि आपके में गोचर करेगा। यह समय विवाहित जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। आपके जीवन में इस दौरान आलस्य और सुस्ती हावी रह सकती है। आपके पुराने प्रयासों का फल आपको इस अवधि में मिल सकता है। जबकि जुलाई 2022 में शनि पुन: वापस आपके 12वें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि उन जातकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो अंतर्राष्ट्रीय या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं।

उपाय:शनिवार का व्रत और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

12. मीन राशि वालों पर 2022 में शनि का असर
शनि इस साल 2022 की शुरुआत में मीन राशि के जातकों के 11वें यानि आय भाव से गोचर करेंगे। यह अवधि आपके लिए बहुत मनोरंजक और आनंदपूर्ण हो सकती है। आपमें से कुछ इस दौरान अपने दोस्तों और करीबियों के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। वहीं यह अवधि उन जातकों के अनुकूल नहीं रह सकती है जो ख़ुद का व्यापार चला रहे हैं और विशेष रूप से विदेशी व्यापार में शामिल हैं। वहीं जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, वे इस अवधि में अच्छी ख़ासी आमदनी कर सकते हैं। साथ ही आप में से कुछ अपने आस-पास के लोगों के बीच अपना प्रभाव डालने वाली हर सभा का हिस्सा बन सकते हैं और आप इस दौरान अधिक सामाजिक भी हो सकते हैं।

यह अवधि छात्रों के लिए अच्छी रहने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल 2022 में शनि आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको अधिक खर्चों के चलते कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आप में से कुछ को इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। उचित होगा कि इस दौरान सड़क पैदल चलते समय अधिक सावधानी बरतें।

वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। जबकि जुलाई 2022 में शनि पुन: आपके 11वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप थोड़े सामाजिक होने के साथ ही कुछ नए दोस्त भी बना सकते हैं। इस अवधि में अपके संबंध अपने बड़े भाई-बहनों से मजबूत हो सकते हैं साथ ही आपको उनसे कुछ आर्थिक लाभ या किसी प्रकार की सहायता भी प्राप्त हो सकती है।

उपाय:मजदूरों को शनिवार की शाम में वस्त्र दान करें। हनुमान चालीसा का निरंतर पाठ करें।