21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

2022 इस राशि वालों के लिए लेकर आ रहा है गुड न्यूज, आपको मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। 2021 में शनि ने राशि नहीं बदली और अब 2022 में ये राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि ग्रह 2022 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह के इस प्रकार राशि परिवर्तन से उनकी महादशा की स्थियां भी बदलेंगी।
2 min read
Google source verification

image

Shekhar Suman

Dec 17, 2021

Shani Rashi Parivartan 2022:

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। 2021 में शनि ने राशि नहीं बदली और अब 2022 में ये राशि बदलने जा रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में प्रवेश करते ही गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं एक राशि पर शनि साढ़े साती की दशा शुरू हो जाएगी। जानिए किस राशि वालों को साढ़े सात साल बाद शनि के प्रकोप से मिलने वाली है मुक्ति।

बता दें कि धनु राशि वालों को शनि की महादशा से 29 अप्रैल 2022 में मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण रहेगा तो मकर वालों पर इसका पहला चरण। ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती के एक चरण की अवधि ढाई साल की होती है। इसके पहले चरण को उदय चरण, दूसरे चरण को शिखर चरण, तीसरे चरण को अस्त चरण कहा जाता है।

2022 में ही शनि 5 जून को वक्री हो जाएंगे और अपनी उल्टी चाल को चलते हुए 12 जुलाई से मकर राशि में फिर से गोचर करने लगेंगे जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। शनि के फिर से राशि बदलने से धनु राशि वाले इस अवधि में फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे। वहीं मीन वालों को इससे कुछ महीनों के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

इसके अलावा शनि ढैय्या की बात करें तो 1 जनवरी 2022 से लेकर 29 अप्रैल 2022 तक मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। वहीं 29 अप्रैल से लेकर 12 जुलाई तक कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या का साया रहेगा। फिर 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी तक मिथुन और तुला वाले शनि ढैय्या की चपेट में रहेंगे। इसके बाद शनि के मार्गी होकर कुंभ राशि में गोचर करने के बाद से फिर से कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी।