26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुराण: दरिद्रता दूर करने के लिए सप्ताह के सातों दिन अपनाएं ये अलग-अलग उपाय

- जातक का ग्रह दोष संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं से बचाव होगा।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 28, 2022

shivpuran.jpg

दरिद्रता को खुद से दूर रखने के लिए हर कोई कई तरह के उपायों को अपनाता है। लेकिन, ग्रहों की स्थिति व कुछ गलतियों के चलते किए गए कार्य दरिद्रता के प्रभाव में इजाफा करते हैं। इन स्थितियों से बचने के लिए महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित शिवपुराण में भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों और ज्योतिर्लिंगों के महत्व का वर्णन किया गया है। इसमें इन्हें पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर माना गया है। इसमें शिव-महिमा, लीला-कथाओं,पूजा-पद्धति के अलावा कई समस्याओं के निवारण के उपाय बताए हैं।

शिवपुराण में महर्षि ने लिखा है कि जिन जातकों की कुंडली में ग्रहों का दोष होता है। उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जातक ग्रह दोष संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का बचाव कर सकता है।

ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शिवपुराण ग्रंथ में सप्ताह के सातों दिनों के ग्रह स्वामी अलग-अलग हैं और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय भी अलग हैं। अगर जातक इस तरह के उपाय करें, तो सभी प्रकार की समस्याओं से बच सकते है।

ये हैं उपाय-

1. रविवार: सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह सूर्य हैं, जो अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए रोज सूर्य को जल चढ़ाएं। ये उपाय रविवार से शुरू करें। किसी गरीब को गुड़ का दान करें।

2. सोमवार : सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह चंद्र हैं और चंद्रदेव संपत्ति के दाता हैं। इस दिन किसी गरीब को उसकी पत्नी सहित भोजन कराना चाहिए। साथ ही भोजन में शुद्ध घी से बना पकवान अवश्य रखना चाहिए। इस दिन शिवजी को खीर का भोग लगाएं।

सोमवार के दिन शिवजी पर एक वस्त्र चढाकर उसके ऊपर अक्षत रखकर समर्पित करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और अच्छे मार्ग से धन संग्रहित होता है। साथ ही इस उपाय से कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है।


3. मंगलवार: सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह मंगल हैं और वे बीमारियों को दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को महाकाली की पूजा करें। साथ ही, किसी गरीब को भोजन कराएं। भोजन में उड़द, मूंग या तुवर की दाल जरूर रखें।

4. बुधवार: सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह बुध है, ये ग्रह बुद्धि का स्वामी है। बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और दूध से बने पकवान का भोग लगाएं। विष्णु भगवान की पूजा से भी बुध प्रसन्न होते हैं।

5. गुरुवार: सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह बृहस्पति हैं, जो जातक की आयु बढ़ाते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवीत और खीर से अपने इष्टदेव और शिवजी की पूजा करें।

6. शुक्रवार: सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह शुक्र हैं। ये सुख-सुविधा की चीजों के कारक माने गए हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को किसी गरीब महिला को सुहाग का सामान और अन्न दान करें।

7. शनिवार: सप्ताह के इस दिन के कारक ग्रह शनि हैं। शनिदेव मृत्यु भय दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार को शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं। किसी गरीब को तिल से बना भोजन कराएं। तेल का दान करें।