1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छापामार टीम ने जब्त की 8.12 क्विंटल अमानक पॉलीथिन

शहर की धर्मशाला रोड पर स्थित पॉलीथिन थैलियों के थोक विक्रेता की दुकान पर गुरुवार की सुबह नगरपालिका की छापामार टीम पहुंच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Rakesh shukla

•

Updated: 18 Jul 2024, 11:25 PM IST

shivpuri news

शहर की धर्मशाला रोड पर स्थित पॉलीथिन थैलियों के थोक विक्रेता की दुकान पर गुरुवार की सुबह नगरपालिका की छापामार टीम पहुंच गई।

शिवपुरी. शहर की धर्मशाला रोड पर स्थित पॉलीथिन थैलियों के थोक विक्रेता की दुकान पर गुरुवार की सुबह नगरपालिका की छापामार टीम पहुंच गई। नपा के सेनेट्री इंस्पेक्टर की टीम ने दुकान से 8 क्विंटल 12 किलो अमानक पॉलीथिन थैलियां जब्त कर, दुकानदार पर जुर्माने की कार्रवाई की।
अमानक पॉलीथिन की बिक्री को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित किया गया है, बावजूद इसके शहर में धड़ल्ले से इन थैलियों का उपयोग हो रहा है। नगरपालिका का अमला दुकानदारों से कुछ थैलियां जब्त करने की बजाय उन थोक व्यापारियों पर नजर रखे हुए है, जिनके पास थोकबंद थैलियां आती हैं और फिर वे दुकानों पर पहुंचाते हैं। ऐसी ही एक दुकान धर्मशाला रोड मिर्ची बाजार में मनीष गोयल की बजरंग डिस्पोजल दुकान पर गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे थोकबंद पॉलीथिन थैलियां लाई गईं। थैलियों के दुकान में पहुंचते ही पीछे से नपा के सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश शर्मा अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए तथा सभी पॉलीथिन थैलियों को जब तुलवाया तो वो 8 ङ्क्षक्वटल 12 किलो 58 ग्राम निकली।

पूर्व में भी पकड़ी गई 5 क्विंटल अमानक पॉलीथिन

नपा एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि दुकानदारों के पास उतनी अधिक मात्रा में अमानक पॉलीथिन थैलियां नहीं मिलतीं, इसलिए हम थोक विक्रेताओं पर नजर रखते हैं। इससे पूर्व भी हमने एक जगह से 4 ङ्क्षक्वटल व एक अन्य दुकान से 1 ङ्क्षक्वटल अमानक पॉलीथिन जब्त की थी। नपा की इस कार्रवाई में दुकानदार की पॉलीथिन थैलियां तो जब्त होती ही हैं, साथ ही उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाती है।

कचरे से लेकर मिट्टी के नीचे निकल रहीं थैलियां

शिवपुरी शहर में हर दिन निकलने वाले 72 टन कचरे में लगभग 42 टन पॉलीथिन थैलियों का कचरा निकलता है। एक तरफ जहां यह कचरे में ढेरों इक_ी हो रही है, तो वहीं पिछले दिनों तालाबों की साफ-सफाई के दौरान मिट्टी के अंदर भी पॉलीथिन थैलियों की परतें निकली हैं। मिट्टी में पॉलीथिन दब जाने की वजह से उस जग से पानी की रिचार्जिंग जमीन के अंदर होना बंद हो जाती है, यानि यह बढऩे वाले वाटर लेबल को भी रोकती है।

अभी चालान नहीं काटा

आज हमने 8.12 क्विंटल अमानक पॉलीथिन थैलियों की जब्ती की कार्रवाई की है। जब्ती के बाद अब चालान की कार्रवाई की जाएगी तथा इसमें 3500 रुपए से चालान की शुरुआत होती है।
योगेश शर्मा, एसआई नपा शिवपुरी