5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपकी दुकान या व्यापार ठीक से नहीं चल रहा हैं तो अपनाएं ये उपाय

अगर आपकी दुकान या व्यापार ठीक से नहीं चल रहा हैं तो अपनाएं ये उपाय

2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

May 31, 2018

vastu tips

अगर आपकी दुकान या व्यापार ठीक से नहीं चल रहा हैं तो अपनाएं ये उपाय

कुछ लोगों को अक्सर यह कहते सुना जा सकता हैं कि हमारी दुकान, शोरुम या फिर अन्य कोई व्यापार के स्थल पर हर संभव प्रयास के बाद भी ग्राहक आते ही नहीं या फिर बहुत कम आते है, और इसको लेकर वे काफी परेशान भी रहते है । कुछ लोग तो इसके लिए तरह तरह के टोने टोटके या अन्य उपाय भी करते रहते हैं, कुछ तो सफल हो जाते है तो कुछ असफल । इसके कुछ कारण वास्तु दोष भी हो सकते है और कुछ प्रतिष्ठान के मालिक या वहां काम करने वाले अन्य लोगों की । अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान है तो एक बार जरूर इन उपायों के आजमाइयें निश्चत ही आपके प्रतिष्ठान, व्यापार दिन दुनी रात चौगुनी प्रगती करेंगे और ग्राहकों की लाईन लगेगी ।

1- वास्तु शास्त्र की माने तो अगर आपकी दुकान, शोरुम, या अन्य व्यापार स्थल का मुख्य दरवाजा यदि पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो तो यह आपके व्यापार के लिए शुभ होता है ।
2- अगर पूर्व या उत्तर की ओर द्वारा बनाना सम्भव ना हो तो, दुकान का मुख पश्चिम दिशा की तरफ भी किया जा सकता है ।


3- दुकान में बिक्री का सामान रखने के लिए अलग से अलमारियां, शोकेस और कैश काउंटर का दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना शुभ होता है ।
3- दुकान के ईशान कोण में छोटा सा मंदिर या अपने इष्टदेव की फोटों के लिए स्थान जरूर बनाएं और प्रयास करे की यह आपकी बैठक स्थान के ठीक ऊपर हो । इसके अलावा इस स्थान पर पीने का पानी भी रख सकते हैं ।


4- दुकान के दक्षिण-पूर्व हिस्सा में बिजली के उपकरणों या स्विच बोर्ड लगाना वास्तु शास्त्र में सबसे उत्तम माना जाता हैं ।
5- ध्यान रहे की दुकान के काउंटर पर खड़े मालिक का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा और ग्राहक का मुंह दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए, इससे ग्राहक कभी कभी खाली हाथ नहीं जाता ।


6- शोरुम या दुकान के पैसों का ड्राज दक्षिण और पश्चिम दीवार के सहारे रहने से लक्ष्मी जी कृपा बना रहती हैं ।
7- दुकान के मालिक या मैनेजर को दुकान के दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही बैठना चाहिए ।
8- वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान में कैश काउंटर, मालिक या मैनेजर के बैठने के स्थान के ऊपर नहीं होना चाहिए ।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग