
श्री कल्याण धाम में पाटोत्सव के तहत निकली भव्य निशान पदयात्रा

श्री कल्याण धाम में चल रहे चार दिवसीय श्री कल्याण महोत्सव (पाटोत्सव) के तहत ‘सनातन समरस महाजागरण’ के साथ आयोजन का भव्य शुभारंभ हुआ।

राधा दामोदर मंदिर से भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री कल्याण धाम पहुंची।

आयोजन वाल्मीकि एवं मेघवाल समाज की गूगा मेडियों द्वारा किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली

शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री कल्याण धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा भक्तों ने श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए।