6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि की साढ़े साती कब से आ रही है आप पर, यहां देखें

- शनि अपनी साढ़ेसाती और ढैय्या की क्रूर दृष्टि आप पर कब डालने जा रहे हैं, यहां पढ़ें साथ ही जानें बचने के उपाय - साल 2023 में इन राशियों को मिल जाएगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 28, 2022

shanidev_ki_drasthi_on_you.png

Shani Sade Sati and Dhaiya: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी नव ग्रहों में शनि ग्रह का एक विशेष स्थान है वह न्याय के देवता भी कहलाते हैं। वहीं सभी ग्रहों में शनिदेव की चाल सबसे धीमी होने के चलते, इनके प्रभाव का असर राशि में आने के कुछ समय पहले से ही व राशि के जाने के कुछ समय बाद तक भी बना रहता है। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में शनिदेव को करीब ढाई साल का समय लगता है। शनिदेव का करीब 30 साल का राशिचक्र होता है।

ज्ञात हो कि शनि की सबसे मंद गति होने के चलते इनका शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के ऊपर बहुत लंबे समय तक रहता है। यह भी जान लें कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही मारक होती है इसलिए लोग हमेशा साढ़ेसाती से भय में रहते हैं।

जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और किसी पर ढैय्या शुरू होती है। इसके अलावा कुछ राशियां इससे मुक्ति भी इस दौरान हो जाती हैं। ज्ञात हो कि शनि अगले साल यानि 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

न्याय के देवता होने के कारण शनि देव की किसी राशि पर अशुभ दृष्टि उस राशि के जातक को कष्ट में डाल देती है। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं जिन राशियों पर शनि की महादशा का असर होता है, उन्हें जीवन में तमात तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

जनवरी 2023 में शनि का गोचर-
हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिदेव 12 जुलाई 2022 से मकर राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। ऐसे में यह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी होते रहते हैं। अब ये दिवाली से पहले 23 अक्तूबर को मकर राशि में मार्गी हो गए हैं। अब यह मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद यह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं साल 2023 में शनि के अपनी ही स्वराशि यानि कुंभ में प्रवेश करने से कुछ राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाएगी,वहीं कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव बढ़ जाएगा।

Must Read- शनि के उपाय: जो बचाते हैं उनकी कुदृष्टि से और दिलवाते हैं उनका आशीर्वाद

Must Read- शनि की शुभ दृष्टि से बदल जाता है व्यक्ति का भाग्य, ऐसे करें शनिवार को प्रसन्न

Must Read- शनिदेव के ये बड़े रहस्य, जो बनते हैं आपकी कुंडली में शुभ व अशुभ के कारण

Must Read- शनि की साढ़ेसाती दशा: ऐसे समझें इसका आप पर प्रभाव, जानें बचने के उपाय

इन राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 को जब शनि का राशि परिवर्तन होगा तब तुला और मिथुन राशि के लोगों के ऊपर से शनि के ढैय्या का प्रभाव समाप्त जाएगा। इसके साथ ही पिछले साढ़े सात साल से धनु राशि के जातकों पर चल रही साढ़ेसाती से भी धनु के जातकों को मुक्ति मिल जाएगी। 3 राशियों के ऊपर से शनि का प्रभाव खत्म होने पर इन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जिसके चलते इनके रूके हुए कार्य दोबारा से शुरू हो जाएंगे। धन में वृद्धि और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

इन राशि वालों के ऊपर साल 2023 में रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या
साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के विपरीत अगले साल यानि 2023 में जब शनि कुंभ राशि में जाएंगे, तब शनि के इस परिवर्तन के फलस्वरूप मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर शनि की ढैय्या साल 2023 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह के कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
ध्यान रहे इस अवधि में मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि की साढ़े साती रहेगी।