2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए होगा बेहद खतरनाक, बचने के लिए करें उपाय

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए होगा बेहद खतरनाक, बचने के लिए करें उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 3:40 PM IST

suryagrahan

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए होगा बेहद खतरनाक, बचने के लिए करें उपाय

साल 2018 में पड़ने वाले तीन सूर्य ग्रहणों में दुसरा ग्रहण 13 जुलाई को पड़ने जा रहा है। ग्रहण का का प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा। किसी पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा तो किसी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसके बुरे प्रभावों को कम किया जा सकता है। आइए बताते हैं उन उपायों के बारे में जिनसे हम ग्रहण के प्रभावों को कम कर सकते हैं।

ग्रहण काल:

13 जुलाई अमावस्या के दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण करीब एक घंटे तक रहेगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सेकेंड से शुरू हेकर 8 बजकर 13 मिनट 05 सेकेंड तक रहेगा।

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल का वातावरण दूषित माना जाता है और प्रकृति व जीवों पर इसका काफी दुष्प्रभाव देखने को मिलता है। माना जाता है कि इसका प्रभाव मनुष्य का जीवन भी प्रभावित करता है। इसका असर प्रत्येक राशि के जातक के जीवन पर पड़ता है। लेकिन कुछ उपाय किये जाए तो ग्रहण के प्रभाव का असर कम किया जा सकता है। आइए जानते है राशि के अनुसार, क्या करें उपाय

मेष राशि: मेष राशि वाले जातक ग्रहण के बाद स्नान करें उसके बाद मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

वृषभ राशि: आपके लिए नारायण मंदिर में चंदन की लकड़ी चढ़ाने और मूंग दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव का असर कम होगा।

मिथुन राशि: ग्रहण के बाद गणेश जी को अंगवस्त्र भेंट करें व गणेश मंदिर की परिक्रमा करें।

कर्क राशि: ग्रहण खत्म होने के बाद देवी मंदिर में काले चने चढ़ाएं।

सिंह राशि: ग्रहण खत्म होने के बाद शिव मंदिर में तेल के नौ दिए जलाएं, मंदिर में अनाज दान करें।

कन्या राशि: लक्ष्मी नारायण मंदिर में दूध का दान करें, गाय को चारा खिलाएं और ब्राह्मण को दान दें।

तुला राशि: ग्रहण के बाद किसी देवी मंदिर में पूजा करें और वस्त्रादि दान करें।

वृश्चिक राशि: भगवान कार्तिकेय के मंदिर में मोरपंख या लाल झंडा चढ़ाएं।

धनु राशि: धनु राशि वाले जातक ग्रहण काल के बाद हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

मकर राशि: आपके लिए काल भैरव मंदिर में तिल का तेल चढ़ाना लाभदायक होगा।

कुंभ राशि: इस राशि के जाकत ग्रहण खत्म होने के पश्चात राम मंदिर में 5 फल चढ़ाएं।

मीन राशि: ग्रहण काल खत्म होने के बाद कृष्ण मंदिर में बांसुरी या मुकुट दान करें।