2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे राज्य में मिनी बस सेवा का विस्तार करेगी तमिलनाडु सरकार

Mini Bus service at Chennai

2 min read
Google source verification
Mini Bus service at Chennai

चेन्नई. ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम मील तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उपाय के तहत तमिलनाडु सरकार ने नई व्यापक मिनी बस योजना 2024 का मसौदा तैयार करने का परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। नए मसौदे के अनुसार, ऑपरेटरों को अधिकतम 25 किलोमीटर के अनुमत मार्ग पर परिचालन करने की अनुमति होगी, जबकि पहले यह 20 किलोमीटर था। 25 किलोमीटर में से अधिकतम अप्रयुक्त मार्ग की लंबाई 17 किलोमीटर और अधिकतम सेवा वाले मार्ग की लंबाई 8 किलोमीटर होगी। इस संबंध में 22 जुलाई को गृह मामलों के प्रमुख सचिव के नेतृत्व में राज्य सचिवालय में एक परामर्श बैठक आयोजित की जाएगी।

बसों के संचालन पर आरटीओ निर्णय लेंगे

राज्यभर में संकरी सड़कोंऔर गलियों में मिनी बसें चलाने के लिए एकीकृत मिनी बस परियोजना पर मसौदा रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसके बाद आरटीओ तय करेंगे कि तमिलनाडु में मिनी-बस सेवाओं के लिए किन मार्गों और कितनी बसों को अनुमति दी जाएगी और मिनी-बसों को अधिकतम 25 किलोमीटर की दूरी तक परिचालन करने की अनुमति दी जाएगी। माना जा रहा है कि 17 किलोमीटर के अप्रयुक्त मार्ग और 8 किलोमीटर के सेवा वाले मार्ग पर अनुमति दी जाएगी।


आम जनता दे सकती है अपनी राय
एक मिनी बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा अधिकतम 25 यात्री बैठ सकते हैं और सभी मिनी बसों में जीपीएस सुविधा होगी। आम जनता 14 जुलाई तक मसौदा रिपोर्ट पर अपने सुझाव और टिप्पणी दे सकती है।उम्मीद है कि सचिवालय में फीडबैक बैठक समाप्त होने के बाद कुछ महीनों में मिनी बसें चालू हो जाएंगी।

चेन्नई में मिनी बस सेवाएं
चेन्नई में मिनी बस सेवा तिरुवत्तीयूर, मनली, माधवरम, अंबत्तूर, वलसरवाक्कम, आलंदूर, पेरुंगुडी और सोलिंगनल्लूर तक उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मिनी बस सेवा का मार्ग तंडियारपेट, रायपुरम, तिरुविका नगर, अन्ना नगर, तैनाम्पेट, कोडम्बाक्कम और अडयार तक उपलब्ध नहीं कराया जाएगा क्योंकि ये स्थान पहले से ही एमटीसी बस सेवाओं द्वारा व्यापक रूप से कवर किए जा चुके हैं।