
Happy Teaches Day 2024
Teachers Day Wishes in Hindi: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस या टीचर्स डे मनाया जाता है। हमारे देश में मां के बाद अगला स्थान और सम्मान शिक्षक को ही माना जाता है। हमारे जीवन को सही दिशा दिखाने में टीचर का बहुत बड़ा योगदान होता है। क्या आप जानते हैं कि टीचर डे 5 September को ही क्यों मनाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल इस दिन को देश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस खास दिन सिर्फ स्कूल कॉलेजों के छात्र ही नहीं बल्कि कामकाजी लोग भी अपने टीचरों को शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान व समर्पण के लिए धन्यवाद देते हैं। आप भी इन शायरी (Shayari in Hindi) और कोट्स (Quotes) के जरिए अपने टीचर्स को आभार व्यक्त कर सकते हैं।
'सच्चा शिक्षक वो होता है जो हमें अपने बारे में सोचने के लिए मदद करे' - डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
हैप्पी टीचर्स डे
अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,
ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।
Happy Teachers Day 2024
रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में
ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं
जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर
ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।
Happy Teacher's Day 2024
गुरु गोविंद दोउ खड़े,
काके लागू पाव,
बलिहारी गुरु आपने,
गोविंद दियो बताय।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Published on:
04 Sept 2024 03:15 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
