scriptअनूपपुर के जलसार में लाखों की लागत से निर्मित खेल मैदान पर ठेकेदार ने जमाया कब्जा | खेल मैदान में रखी निर्माण सामग्री, स्वरूप में भी किया जा रहा बदलाव | Patrika News
समाचार

अनूपपुर के जलसार में लाखों की लागत से निर्मित खेल मैदान पर ठेकेदार ने जमाया कब्जा

अनूपपुर. कोतमा जनपद के ग्राम पंचायत बेनीबहरा के ग्राम जलसार में 15 लाख रुपए की लागत से 4 वर्ष पूर्व खेल मैदान का निर्माण ग्राम पंचायत ने कराया था। इसका उद्देश्य था कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सुविधा मिल सके तथा वह नियमित रूप से खेल गतिविधियों का अभ्यास कर सके। वर्तमान मेें ग्राम पंचायत […]

अनूपपुरMay 25, 2024 / 12:20 pm

Sandeep Tiwari

अनूपपुर. कोतमा जनपद के ग्राम पंचायत बेनीबहरा के ग्राम जलसार में 15 लाख रुपए की लागत से 4 वर्ष पूर्व खेल मैदान का निर्माण ग्राम पंचायत ने कराया था। इसका उद्देश्य था कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सुविधा मिल सके तथा वह नियमित रूप से खेल गतिविधियों का अभ्यास कर सके। वर्तमान मेें ग्राम पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। ठेकेदार खेल मैदान को निर्माण सामग्री रखने के लिए कर रहा है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। औद्योगिक क्षेत्र निर्माण कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार द्वारा खेल मैदान की बाउंड्री वालों को और भी ऊंचा किया जा रहा है। साथ ही खेल मैदान में शेड लगाते हुए स्थाई रूप से निर्माण सामग्री रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है तथा बाउंड्री वॉल इस उद्देश्य से और भी ऊंचा किया जा रहा है कि निर्माण सामग्री चोरी ना हो जाए। इसके लिए ठेकेदार ने किसी तरह की अनुमति न तो ग्राम पंचायत और न ही जनपद या जिला पंचायत से ली है। ग्रामीण विजय यादव ने बताया कि खेल मैदान पर औद्योगिक क्षेत्र निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के कब्जा किए जाने से अब स्थानीय खिलाडिय़ों को सड़क पर मजबूरीवश खेलना पड़ रहा है। इसको लेकर के ग्रामीणों ने जनपद तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत करते हुए सामान हटाने तथा खेल मैदान में किया जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
खिलाडिय़ों को नसीब नहीं हो रहा खेल मैदान

स्थानीय बबून शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में शासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लाखों रुपए खर्च करते हुए खेल मैदान निर्मित कराया गया। ठेकेदार के द्वारा बिना विभागीय अधिकारियों की अनुमति के खेल मैदान पर निर्माण सामग्री रख दिए जाने के कारण ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को इसका उपयोग करने का अवसर नहीं मिल रहा है।
यदि ठेकेदार ने बिना पंचायत की अनुमति के मैदान के स्वरूप में परिवर्तन किया है और इसका अपने निजी हित में उपयोग किया जा रहा है तो इसकी जानकारी लेते हुए तत्काल इस पर रोक लगाई जाएगी। लाल बहादुर वर्मा, सीईओ, जनपद पंचायत कोतमा

Hindi News/ News Bulletin / अनूपपुर के जलसार में लाखों की लागत से निर्मित खेल मैदान पर ठेकेदार ने जमाया कब्जा

ट्रेंडिंग वीडियो