8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेगाम-नरोडा हाईवे पर नहर पर बने ब्रिज का जर्जरित हिस्सा ढहा

दहेगाम-नरोडा हाईवे पर नहर पर बने ब्रिज का जर्जरित हिस्से का जायजा लेने अधिकारी पहुंचे गए। सुरक्षा के मद्देनजर यहां यातायात को डायवर्ट किया है। कोई भी नुकसान होने की खबर नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
Officers on canal in gandhinagar

दहेगाम-नरोडा हाईवे पर नहर पर बने ब्रिज का जर्जरित हिस्से का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी।

दहेगाम-नरोडा स्टेट हाईवे पर सरदार सरोवर नर्मदा निगम की (नर्मदा) नहर पर बना ओवरब्रिज का एक हिस्सा जर्जर होकर ढह गया। जानकारी मिलते ही निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश पुरी, गांधीनगर कलक्टर मेहुल दवे और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

सुरक्षा के तत्काल कदम उठाए

घटनास्थल पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त स्थल को घेरते हुए टीन के शेड लगा दिए गए है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। भारी और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन दिए हैं, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण में जर्जर पाया गया पुल

यह ओवरब्रिज करीब 25 वर्ष पुराना था और इसका पहला हिस्सा, जो नरोडा की ओर था वह ढह गया है। प्राथमिक जांच में पुल को कमजोर और जर्जर स्थिति में पाया गया। इसके चलते ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

डायवर्जन मार्ग की व्यवस्था

भारी वाहनों को दहेगाम-नरोडा मार्ग के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (हिम्मतनगर-अहमदाबाद) से रिंग रोड की ओर ले जाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, छोटे वाहनों और एसटी बसों को नहर के बगल के मार्गों से गुजरने की अनुमति दी गई है। डायवर्जन मार्ग पर रात के समय दिखने वाले साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई है।