
महिला मंडल व क्लबाें ने मनाया तीज उत्सव
अलवर. तीज का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं शहर की महिलाओं में तीजोत्सव का उत्साह बना हुआ हैं। महिला मंडलों की ओर से तीज के आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अलग अलग जगहों पर तीजोत्सव मनाया गया। जिसमें तीज का उत्साह महिलाओं में देखते ही बन रहा था। सखियां ग्रुप की ओर से होटल निर्वाणा में तीजोत्सव मनाया गया। जिसमें बाग में झूला सजाया गया। जिसमें महिलाओं ने सावन के गीत गाते हुए झूला झुला। इस अवसर पर सावन के गीतों आयो सावन रंगीलों, सावन को आने दो जैसे फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया गया।
शिल्पी खंडेलवाल ने बताया कि तीज महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। इसलिए महिलाएं इसे मनाने को लेकर ज्यादा उत्साहित है।महावर वैश्य महिला विकास समिति गोविंद देव जी की ओर से कुश मार्ग पर महावर धर्मशाला में तीज उत्सव मनाया गया। जिसमें निशा गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। मुख्य अतिथि राज गुप्ता का स्वागत समिति अध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि सुनीता गुप्ता का स्वागत मधु व कमलेश ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। महिलाओं ने तंबोला गेम भी खेला। तीज क्वीन का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में सचिव वृंदा गुप्ता, मधु्, कमलेश, रजनी, सुधा, सरोज डाटा, सरोज गुप्ता, शालिनी, रेखा डाटा, रेखा गुप्ता, रति गुप्ता, विजयलक्ष्मी, उर्मिला, संतोष्, मधु व कमला मौजूद रही।
सेवा भारती समिति की ओर से गुरुवार को मनुमार्ग पर शिवा पैलेस में तीज उत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष ममता त्यागी ने समिति का परिचय करवाया। सहमंत्री रूचि रानी ने बताया कि महिलाएं लहरिया पहनकर आई सभी ने सावन व तीज के गीतों पर सामूहिक व एकल नृत्य किया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, मेंहदी व क्विज प्रतियोगिता हुई। डा. बीना गुप्ता, सुशीला शर्मा ने मंच संचालन किया। महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर सीमा गुप्ता, शिमला देवी, बीना जादौन, रजनी कपूर, मीनू कल्याणी, प्रीति शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
Updated on:
27 Jul 2024 05:48 pm
Published on:
27 Jul 2024 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
