27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घंटाघर पर लगा जाम, २० मिनट फंसी रही एम्बुलेंस

घंटाघर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हालांकि समय-समय में यहां पर सुधार दिखाई देता है।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Nov 05, 2024

दमोह. घंटाघर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हालांकि समय-समय में यहां पर सुधार दिखाई देता है। पुलिसकर्मी यातायात बहाल करते देखे जाते हैं। लेकिन यह स्थिति कम दिनों में ही दिखाई देती है। बाकी दिनों में यहां पर जाम लगना आम होता है। रविवार को यहां पर जाम के हालात देखे गए। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसे निकलने में वक्त लगा। बताया जाता है कि एम्बुलेंस मरीज को लेने के लिए जा रही थी। ऐसे में मरीज तक पहुंचने में एम्बुलेंस को समय लगा। यहां पर एम्बुलेंस फंसना कोई नई बात नहीं है। इसी मार्ग पर जिला अस्पताल पड़ता है। रोजाना दर्जनों एम्बुलेंस घंटाघर से होकर जिला अस्पताल पहुंचती हैं। घंटाघर से जिला अस्पताल की दूरी ज्यादा नहीं है। फिर भी मरीज को अस्पताल तक पहुंचने में वक्त लग जाता है।