10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुलसी कॉलोनी में रात को फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने मुख्य आरोपियों को बचाया

- पूर्व में हुई फायरिंग में पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं करने से बदमाशों के हौंसले बुलंद - पीडि़त ने कहा- टी आई के रिश्तेदार हैं आरोपी इसलिए नहीं लिखा एफआइआर में नाम, पार्षद पुत्र को किया नामजद

2 min read
Google source verification

मुरैना. शहर में लगातार फायरिंग की वारदात हो रही हैं लेकिन पुलिस एफआइआर दर्ज नहीं करती इसलिए बदमाशों के हौसलें बुलंद हैं। बीती रात को तुलसी कॉलोनी में नामजद आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हुए पीडि़त युवकों को पकडकऱ थाने में बंद कर रात भर मारपीट की।
जानकारी के अनुसार अनुराग सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सिकरवार निवासी लक्ष्मण तलैया तुलसी कॉलोनी से आयुष सिकरवार पर 60 हजार रुपए उधार लिए थे। पैसे मांगने के ऊपर रविवार को विवाद हो गया और रात दस बजे अनुराग सिंह सिकरवार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके दीवार पर कई गोली लगने के निशान हैं और घर के बाहर पिस्टल व कट्टा के चले हुए कारतूस भी मिले हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही रात को सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त अनुराग और उसके भाई अभिजीत सिंह को पकडकऱ कोतवाली ले गई। रास्ते में मारपीट की, उसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं पीडि़त पक्ष को रात भर कोतवाली थाने में रखा। पीडि़त अनुराग सिंह ने कहा कि आयुष सिकरवार टी आई के रिश्तेदार का लडक़ा इसलिए उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की बल्कि अमित पुत्र मंडले हर्षाना के खिलाफ पुलिस ने अपने हिसाब से एफआइआर दर्ज कर ली है। पीडि़त अनुराग सिकरवार ने बताया है कि जिसको हम जानते भी नहीं और उससे कोई विवाद भी नहीं हुआ, उसको फरियादी बनाकर पुलिस ने हमारे खिलाफ भी क्रॉस कायमी कर ली है। थाना प्रभारी आलोक परिहार को दो बार मोबाइल पर संपर्क किया, रिसीव नहीं किया।
इन मामलों में नहीं हुई एफआइआर

  • 20 जुलाई 2023 को गणेश पुरा में फायरिंग हुई थी, इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की है।
  • 25 मई 2024 को जिला अस्पताल के पीछे बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, उक्त मामले में भी सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआइआ दर्ज नहीं की।
  • 07 जनू 2024 को संजय कॉलोनी में एसएएफ के प्लाटून कमांडर द्वारा अपनी 9 एम एम शासकीय पिस्टल से ताबड़तोड़ करते वीडियो वायरल हुआ था, इस मामले में भी कोतवाली पुलिस ने अभी तक एफआरआर दर्ज नहीं की है।कथन
  • तुलसी कॉलोनी में रात को हुई फायरिंग का मामला मेरी जानकारी में नहीं हैं, पता करवा लेते हैं।डॉ. अरविंद ठाकुर, एडीशनल एसपी