
जिन्हें हम नहीं पढ़ पाते, दरअसल हमारे हाथों में रेखाएं, निशान और कुछ विशेष आकृतियां बनी होती हैं।
खबर...
अगर हाथ में बना हो तराजू का निशान
आगर किसी व्यक्ति की हथेली में बुध या शनि पर्वत पर तराजू का निशान होता है, तो ऐसा व्यक्ति के पास कभी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा तरक्की करता है और खूब पैसा कमाता है।
ये रेखा बनाती है राजयोग
जिन जातकों के हाथ में शुक्र पर्वत से निकलकर रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो समझ लिजिये वो व्यक्ति बहुत ही लकी होता है। क्योंकि शुक्र पर्वत व्यक्ति के वैभव और यश का कारक माना जाता है।
भाग्यशाली और धनवान बनाती है ये रेखायें
शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर मणिबंध पर्वत निकलकर कोई रेख शनि पर्वत पर जाकर मिले तो ऐसे व्यक्ति हमेशा भाग्यशाली और धनवान रहता है। ऐसा लोग अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं।
ऐसे लोगों पर हमेशा लक्ष्मी जी रहती हैं मेहरबान
जिन लोगों के हाथों में अनामिका उंगली के पास से निकलकर कोई रेख चंद्र पर्वत से मिलती है तो यह व्यक्ति के लिये बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली और किस्मत के धनी होते हैं। इन लोगों पर लक्ष्मी जी हमेशा मेहरबान होती हैं।
भाग्यशाली लोगों की हथेलियों में होती है ऐसी रेखा
अगर मणिबंध जिसे भाग्य रेखा भी कहते हैं। वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत पर जाने के अलावा बुध पर्वत से जाकर मिले तो यह निशान बहुत ही भाग्यशाली लोगों के हथेलियों में होता है। ऐसे लोग सफल बिजनेस मैन बनते हैं और व्यापार से समाज में अपनी अच्छी प्रतिष्ठा बनाते है।
Updated on:
17 Nov 2019 05:02 pm
Published on:
17 Nov 2019 05:02 pm
