28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि साढ़े साती से पीड़ित चल रही हैं ये राशियां, बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय

Shani Sade Sati 2022: अगर कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को इस दशा के दौरान लाभ प्राप्त होने के आसार रहते हैं और अगर शनि की स्थिति कमजोर है तो व्यक्ति को नुकसान भी खूब देखने को मिलता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Aug 2022, 1:41 PM IST

shani dev, shani sade sati 2022, shani transit 2022, shani sade sati upay, shani ke upay,

शनि साढ़े साती से पीड़ित चल रही हैं ये राशियां, बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय

Shani Sade Sati Ke Upay: ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती शनि देव की साढ़े सात साल तक चलने वाली दशा को कहते हैं। जो इस समय मकर, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर चल रही है। ये दशा या तो अच्छी होती है या फिर बुरी। अब ये व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर करता है कि उस पर शनि की इस दशा का कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को इस दशा के दौरान लाभ प्राप्त होने के आसार रहते हैं और अगर शनि की स्थिति कमजोर है तो व्यक्ति को नुकसान भी खूब देखने को मिलता है। यहां आप जानेंगे कि इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।

शनि साढ़े साती के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय:
-हर शनिवार शनि देव की विधि विधान पूजा-अर्चना करें।
-जरूरतमंदों की सहायता करें।
-शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
-अपने दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में लोहे की अंगूठी पहनें, इस बात का ध्यान रखें कि ये अंगूठी घोड़े
की नाल से बनी होनी चाहिए।
-हर शनिवार तांबा और तिल के तेल को शनि देव पर चढ़ाएं।
- "शनि स्तोत्र" का पाठ करें।
-कौवे को अनाज और बीज खिलाएं तो चींटियों को शहद और चीनी खिलाएं।
-विकलांग लोगों की सेवा करें।

शनि साढ़े साती के दौरान ये कार्य बिल्कुल भी न करें:
-किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।
-वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
-अकेले यात्रा करने से बचें।
-किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
-शनिवार और मंगलवार को काले कपड़े या चमड़े के सामान नहीं खरीदने चाहिए। इससे शनि ग्रह कमजोर होता है।
-किसी भी तरह के गलत कार्यों से बचना चाहिए।
-शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं इन 3 नाम की लड़कियां, पति के दिल पर करती हैं राज